एचटीसी वन एक्स9 स्मार्टफोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

एचटीसी वन एक्स9 स्मार्टफोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस
विज्ञापन
एचटीसी ने गुरुवार को अपने एचटीसी वन एक्स9 हैंडसेट से पर्दा उठा लिया। ताइवान की इस टेक कंपनी ने स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी अपने वीबो अकाउंट पर दी। हैंडसेट को चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 2,399 चीनी युआन (करीब 24,400 रुपये) है। एचटीसी ने इस हैंडसेट को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

एचटीसी वन एक्स9 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन सेंसर यूआई इंटरफेस पर चलता है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग मौजूद है।

(पढ़ें: एचटीसी वन एक्स9 बनाम एचटीसी वन ए9)

स्मार्टफोन में 64-बिट ऑक्टाकोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 और 3 जीबी का रैम मौजूद होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वन एक्स में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा भी।
 
htc one x9 website official

4जी एलटीई को सपोर्ट करने वाले एचटीसी वन एक्स9 में ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और जीपीएस/ ए- जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। यह एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जी-मोशन सेंसर, कंपास, गायरोस्कोप और मैगनेटिक सेंसर मौजूद हैं। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 3जी नेटवर्क पर 15 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। यह फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।

एचटीसी वन एक्स9 के डुअल फ्रंट स्पीकर डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मौजूद हैं। इसका डाइमेंशन 153.9x75.9x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »