एचटीसी यू अल्ट्रा के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट: रिपोर्ट

रिपोर्ट आई है कि एचटीसी यू अल्ट्रा में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया है। भारत, इटली और ताइवान में यह अपग्रेड ओटीए अपडेट के तौर पर हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मार्च 2018 14:35 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू अल्ट्रा में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया गया
  • भारत, इटली और ताइवान में यह अपग्रेड ओटीए अपडेट के ज़रिए मिलेगा
  • अलग-अलग क्षेत्रों के लिए हैं दो अलग वर्ज़न
रिपोर्ट आई है कि एचटीसी यू अल्ट्रा में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया है। भारत, इटली और ताइवान में यह अपग्रेड ओटीए अपडेट के तौर पर हासिल किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नए अपग्रेड में जनवरी एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच के अलावा कौन से फीचर जोड़े गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए दो अलग वर्ज़न उपलब्ध करवाए गए हैं। ध्यान रहे, एचटीसी यू अल्ट्रा पिछले साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। यह हैंडसेट अपग्रेड से पहले एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चल रहा था।

एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट की बात करें तो इसमें एक वर्ज़न v2.19.400.1 है, जो 1.32 जीबी का है। वहीं, v2.19.709.2  वर्ज़न 1.58 जीबी का है। कुछ यूज़र का दावा है कि नया अपडेट एचटीसी ताइवान फोरम से हासिल किया जा सकता है। साथ ही द एंड्रॉयड सोल ने भी इसे शेयर किया है।
Advertisement
 

एचटीसी यू अल्ट्रा स्पेसिफिकेशन

एचटीसी यू अल्ट्रा में डुअल डिस्प्ले है। प्राइमरी स्क्रीन 5.7 इंच सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) है। सेकेंडरी डिस्प्ले 2 इंच का है और इसका रिज़ॉल्यूशन 1040x160 पिक्सल है। स्मार्टफोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। 64 जीबी वाले वेरिएंट में गोरिल्ला ग्लास 5 और 128 जीबी वाले वेरिएंट में सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन है।

यू अल्ट्रा में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसके साथ मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इसमें 12 अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रापिक्सल मोड और बीएसआई सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

एचटीसी यू अल्ट्रा के अन्य स्पेसिफिकेशन में 2 टीबी तक के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, एचटीसी कनेक्ट और यूएसबी 3.1 कनेक्टिविटी शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और जायरोस्कोप दिए गए हैं। इसका वज़न 170 ग्राम है और डाइमेंशन 162.41x79.79x7.9 मिलीमीटर। इसमें होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसके बारे में 26 घंटे तक टॉक टाइम और 13 दिनों तक के स्टैंड बाय टाइम देने का दावा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique, eye-catching look
  • Good performance
  • Excellent camera
  • Bad
  • Bulky and slippery
  • Average battery life
  • Missing Sense Companion feature
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Android Oreo Update, HTC, HTC India, HTC U Ultra, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.