एचटीसी 12 जनवरी को नया स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च

एचटीसी 12 जनवरी को नया स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च
ख़ास बातें
  • एचटीसी के तुरंत बाद एक इवेंट आयोजित कर रही है
  • एचटीसी इवेंट में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर सकती है
  • इस इवेंट में स्मार्टफोन के अलावा दूसरे प्रोडक्ट भी पेश किए जा सकते हैं
विज्ञापन
एचटीसी ने 12 जनवरी को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि 12 जनवरी को  एक बड़ा ऐलान किया जाएगा। कंपनी ने 'फॉर यू' टैगलाइन वाला टीज़र साझा किया है। लेकिन एचटीसी के आने वाले इवेंट के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

गौर करने वाली बात है कि 12 जनवरी को होने वाला लॉन्च इवेंट, सीईएस इवेंट के तुरंत बाद हो चुका है। इसका मतलब है कि एचटीसी नहीं चाहती कि सीईएस के दौरान होने वाले कई सारे इवेंट में एचटीसी अपना लॉन्च इवेंट भी आयोजित करे। ताइवानी कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट में किसी तरह के संकेत नहीं दिए हैं। हालांकि, हाल ही में एक लीक में पता चला था कि कंपनी एचटीसी एक्स10 स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च करेगी। इस इवेंट में कंपनी अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कंपनी के लेटेस्ट वर्चुअल रियलिटी के बारे में भी कुछ नया पता चल सकता है।
 
htc

एचटीसी वन एक्स9 का अपग्रेडेड वेरिएंट एचटीसी एक्स10 जनवरी में लॉन्च हो सकता है। और इसकी कीमत 2,000 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) के आसपास होगी। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920)डिस्प्ले होगा। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर, माली-टी860 जीपीयू, 3 जीबी रैम और आईओएस के साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

एक और ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया कि एचटीसी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी11 पर काम कर रही है। शुरुआती ख़बरों के अनुसार, एचटीसी 11 में 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी की सेंस 8 यूआई होगी। हैंडसेट में 12 मेगापिक्ल का एक डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जबकि  फोन में 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। एचटीसी 11 में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और एड्रेनो 540 जीपीयू दिया जा सकता है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होने की ख़बरें हैं। इस फोन में 3700 एमएएच की बैटरी हो सकती है। ख़बरों के मुताबिक, एचटीसी का अगला फ्लैगशिप फोन 691 डॉलर (करीब 47,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। चूंकि ये सभी जानकारियां अलग-अलग रिपोर्ट व लीक पर आधारित हैं, इसलिए हमारा सुझाव है कि इन सभी ख़बरों पर पूरी तरह से भरोसा ना करें। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Mobiles, HTC 11, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  2. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  3. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  4. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  5. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  6. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  7. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  9. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  10. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »