एचटीसी बना रही है नेक्सस स्मार्टफोन, इसमें 4 जीबी रैम होने का दावा

एचटीसी बना रही है नेक्सस स्मार्टफोन, इसमें 4 जीबी रैम होने का दावा
विज्ञापन
खबर है कि एचटीसी इस साल गूगल के साथ दो नेक्सस डिवाइस पर काम कर रही है। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने एचटीसी के साथ नेक्सस डिवाइस के लिए तीन साल का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। अप्रैल में एक लीक में पता चला था कि एचटीसी एम1 और एस1 कोडनेम वाले दो नेक्सस डिवाइस पर काम कर रही है। अब, एक नई लीक में एचटीसी के इन कथित नेक्सस डिवाइस के बारे में पता चला है।

एंड्रॉयड पुलिस ने कथित एचटीसी 'सेलफिश' नेक्सस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी पोस्ट की है। इस रिपोर्ट के दावे के अनुसार, इसमें 440 पीपीआई के साथ 5 इंच डिस्प्ले, क्वाड-कोर 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 2700 एमएएच की बैटरी हो सकती है। इस हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और नीचे की तरफ स्पीकर के साथ रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 4.2 कनेक्टिविटी और हेडफोन जैक दिया जा सकता है।

इस रिपोर्ट का अनुमान है कि इस साल पेश होने वाले नेक्सस डिवाइस के बेस वेरिएंट को 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

लेकिन, एचटीसी नेक्सस डिवाइस के बारे में ये जानकारी सिर्फ लीक पर आधारित है, इसलिए इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा। अभी तक एचटीसी या गूगल ने नए नेक्सस डिवाइस के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है।

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एचटीसी नए नेक्सस स्मार्टफोन में 3डी टच की तरह डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा, नए नेक्सस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड एन पर चलने की उम्मीद है जो बिना प्रेशर-सेंसेटिव डिस्प्ले के किसी काम का नहीं होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »