एचटीसी लॉन्च कर सकती है दो नए नेक्सस फोन

एचटीसी लॉन्च कर सकती है दो नए नेक्सस फोन
विज्ञापन
जनवरी में खबर आई थी कि 2015 की तरह 2016 में भी दो नए नेक्सस फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इन दोनों फोन को एचटीसी द्वारा बनाए जाने की चर्चा थी। अब इन फोन को लेकर नई चर्चा है जिससे ना केवल पुरानी खबर के सही साबित होती है बल्कि इस फोन को लेकर नई जानकारी का खुलासा भी हुआ है। गूगल इस साल के नेक्सस स्मार्टफोन के लिए एचटीसी से साथ हाथ मिला सकती है।

ताजा खबर विश्वसनीय टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्वीट कर दी है। उन्होने खुलासा किया एचटीसी के ये नेक्सस डिवाइस एंड्रॉयड एन पर चलेंगे और इन्हें एम1 व एस1 नाम दिया गया है।

हालांकि, दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी कोई और जानकारी नहीं मिली है। याद दिला दें, पिछली खबरों में इनमें से एक नेक्सस फोन में 5 इंच डिस्प्ले जबकि दूसरे में 5.5 इंच डिस्प्ले होने का दावा किया गया था।

गौरतलब है कि गूगल ने 2015 में भी दो हैंडसेट- नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी लॉन्च किए थे। गौर करने वाली बात है कि एचटीसी ने इससे पहले भी नेक्सस डिवाइस बनाए हैं। कंपनी ने गूगल के साथ पार्टनरशिप में 2014 में 9 इंच डिस्प्ले वाला नेक्सस 9 टैबलेट पेश किया था। याद दिला दें कि दोनों कंपनियों ने जनवरी 2010 में साथ मिलकर पहला नेक्सस डिवाइस नेक्सस वन पेश किया था। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 2.2 फ्रॉयो पर चलता है।  

गूगल ने अब तक अपने नए नेक्सस स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अलग-अलग कंपनियों के साथ समझौता किया है। कंपनी ने सैमसंग के साथ मिलकर नेक्सस एस और नेक्सस 10 लॉन्च किया था। एलजी ने गूगल के लिए नेक्सस 5 और नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन बनाया है। पिछले साल हुवावे ने अमेरिका की इस कंपनी के लिए नेक्सस 6पी पेश किया। वहीं, 2014 में मोटोरोला के साथ पार्टनरशिप में नेक्सस 6 हैंडसेट को पेश किया गया।

अगर यह दावे सही साबित होते हैं तो एचटीसी का एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बनना तय है। हाल के दिनों में ताइवान की इस कंपनी के लिए स्मार्टफोन बेचना घाटे का व्यवसाय रहा है। कंपनी के आर्थिक आंकड़ें बेहद ही निराश करने वाले रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , htc, htc nexus, htc mobile, android n
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »