HTC Desire 20 Pro और HTC U20 5G चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च, जानें खूबियां

HTC Desire 20 Pro और HTC U20 5G स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा फिलहाल HTC ने नहीं किया है, न ही इनकी उपलब्धता की कोई जानकारी सार्वजनिक की गई है। दोनों ही फोन कंपनी की आधिकारिक ताइवान साइट पर लिस्ट हैं, जहां इनके स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी हासिल हुई है।

HTC Desire 20 Pro और HTC U20 5G चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च, जानें खूबियां

HTC Desire 20 Pro और HTC U20 5G ताइवान में हुए हैं लॉन्च

ख़ास बातें
  • HTC U20 5G में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज
  • HTC Desire 20 Pro में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज
  • दोनों ही फोन में मिलेगी 5,000 एमएएच बैटरी
विज्ञापन
HTC Desire 20 Pro और HTC U20 5G स्मार्टफोन ताइवान में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, एक समय में HTC लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड था, लेकिन Samsung, Apple, Xiaomi, और Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिलने के बाद कंपनी ने स्मार्टफोन सेगमेंट से किनारा-सा कर लिया। अब लगता है कंपनी अपने मिड रेंज स्मार्टफोन्स HTC Desire 20 Pro और HTC U20 5G के साथ कमबैक करने की तैयारी कर रही है। दोनों ही स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस हैं।
 

HTC U20 5G, HTC Desire 20 Pro price

HTC Desire 20 Pro और HTC U20 5G स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा फिलहाल HTC ने नहीं किया है, न ही इनकी उपलब्धता की कोई जानकारी सार्वजनिक की गई है। दोनों ही फोन कंपनी की आधिकारिक ताइवान साइट पर लिस्ट हैं, जहां इनके स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी हासिल हुई है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो एचटीसी डिज़ायर 20 प्रो फोन आपको स्मॉकी ब्लैक और प्रिटी ब्लू रंग में मिलेगा। वहीं एचटीसी यू20 5जी स्मार्टफोन ग्रीन और सिल्वर शेड में उपलब्ध होगा। अपने पुराने ट्वीट में एचटीसी ने यह भी संकेत दिया था कि यह स्मार्टफोन अन्य मार्केट्स मे भी जल्द ही पेश किए जाएंगे।
 

HTC U20 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) एचटीसी यू20 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और इसमें 6.8 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 256 जीबी तक के स्पेस के साथ माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलेगा।

कैमरे की बात करें, तो एचटीसी यू20 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका f/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। f/2.2 अपर्चर के साथ इसका सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और इसमें 118 वाइड-एंगल फील्ड ऑफ व्यू भी मिलता है। बाकी दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं। कैमरे में मैक्रो (20-100mm), 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, फेस डिटेक्शन, डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ कई और भी फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे में ब्यूटी मोड और इंस्टेंट पोर्ट्रेट मोड भी मौजूद है।

एचटीसी यू20 5जी फोन में 5,000 एमएएच बैटरी के साथ क्विक चार्ज 4.0 (18W तक) सपोर्ट मिलता है। डाइमेंशन 171.2x78.1x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 215 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, AGPS, Beidou, GLONASS, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5, वाई-फाई 802.11ac (2.4GHz और 5GHz) 5जी जैसे कई विकल्प मिलेंगे। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप, डायनमिक ग्रेविटी सेंसर, कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
 

HTC Desire 20 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) एचटीसी डिज़ायर 20 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है जिसमें आपको 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले के साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलेगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 128 जीबी तक का स्पेस मिलेगा, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मौजूद होगा।

एचटीसी डिज़ायर 20 प्रो के कैमरे की बात करें, तो इसमें आपको HTC U20 5G की तरह ही क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। अंतर बस सेल्फी कैमरा में दिया गया है, जो कि f/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके सेल्फी कैमरा में आपको ब्यूटी मोड और ऑटो एचडीआर मोड मिलेगा।

एचटीसी डिज़ायर 20 प्रो फोन में भी 5,000 एमएएच बैटरी मिलेगी, हालांकि इसमें क्विक चार्ज 3.0 का सपोर्ट मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसकी बैटरी 22.1 घंटे का टॉकटाइम और 156.2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देती है। डाइमेंशन 162x77x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5, वाई-फाई 802.11ac (2.4GHz और 5GHz) 5जी जैसे कई विकल्प मिलेंगे। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप, डायनेमिक ग्रेविटी सेंसर, कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 6500mAh बैटरी, 50MP 3 कैमरा के साथ, 4 जून को देगा दस्तक
  2. पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका
  3. OnePlus ला रही अल्ट्रा स्लिम OLED टैबलेट! 8000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 में जानें कौन सा फोन है सबसे बेस्ट!
  5. आपका पालतू जानवर क्या कहना चाहता है? ये नया AI डिवाइस करेगा ट्रांसलेट
  6. Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  7. AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप
  8. Vivo Y600 Turbo आज होगा लॉन्च, मिलेंगे 9000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. 15 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! देखें बेस्ट स्मार्टफोन डील
  10. VinFast ने लॉन्च किया VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन, 500 किलोमीटर तक रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »