एचटीसी 10 लाइफस्टाइल वेरिएंट लॉन्च से पहले हुआ लीक

एचटीसी 10 लाइफस्टाइल वेरिएंट लॉन्च से पहले हुआ लीक
विज्ञापन
एचटीसी 10 को लेकर लॉन्च से पहले ही कई लीक और खुलासे हो चुके हैं। ऐसा लगता है कि ताइवानी टेक कंपनी एचटीसी 10 को लेकर कुछ भी छिपाकर नहीं रख पाई है। अब एक नई रिपोर्ट में (शायद आधिकारिक लॉन्च से पहले आखिरी लीक) में कहा गया है कि कंपनी एचटीसी 10 के सिर्फ एक वेरिएंट पर ही काम नहीं कर रही है।

ताजा लीक की जानकारी एक गूगल+ यूजर द्वारा दी गई है। इस यूजर ने एचटीसी 10 लाइफस्टाइल नाम के एक हैंडसेट के कैमरे से ली गई तस्वीर पोस्ट की है। इस हैंडसेट का नाम एक डच वेबसाइट Techtastic पर अपलोड के इमेज डिटेल सेक्शन में देखा गया।

(यह भी पढ़ें: एचटीसी 10 आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सारी जानकारियां)

गौर करने वाली बात है कि यह पहली बार है जह एचटीसी 10 लाइफस्टाइल वेरिएंट नाम सामने आया है। इस बात को जानने के लिए इंतजार करना होगा कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 का ही एक वेरिएंट है या फिर मंगलवार को फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होने वाला पूरी तरह से एक अलग फोन है। हालांकि पोस्ट की गई तस्वीर में इसका अपर्चर एफ/1.8 जबकि रिजॉल्यूशन 3000x4000 पिक्सल देखा जा सकता है।

इससे पहले कई लीक में एचटीसी 10 के तीन वेरिएंट के साथ आने के संकेत मिले थे और एचटीसी 10 लाइफस्टाइल इन तीन हैंडसेट में से एक हो सकता है। ये तीनों वेरिएंट प्रोसेसर, इनबिल्ट स्टोरेज और रैम के आधार पर अलग हो सकते हैं।

इस बीच Techtastic के ही अनुसार, फ्लैगशिप एचटीसी 10 को लॉन्च से पहले कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया है। हालांकि इस बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

दिग्गज ताइवानी हैंडसेट निर्माता कंपनी ने इससे पहले पुष्टि की थी कि मंगलवार को कंपनी एकसाथ न्यू यॉर्क, लंदन और ताइपेई में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे ( 8एम ईटी, 1पीएम बीएसटी) लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी।

इन तीनों ही एचटीसी 10 वेरिएंट में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.15 इंच क्यूएचडी सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच बैटरी होगी। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ टॉप पर 8.0 स्किन हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »