एचटीसी 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च

एचटीसी 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
एचटीसी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 की लॉन्च तारीख 12 अप्रैल तय हो चुकी है। लेकिन फोन लॉन्च से पहले ही इसके वेरिएंट को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई हैं। अब खबर है कि एचटीसी 10 के लॉन्च इवेंट में ही इसके तीन वेरिएंट को लॉन्च किये जाएंगे।

माय ड्राइवर्स की खबर के अनुसार, एचटीसी 10 के 'वन' वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम हो सकती है। 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 'वन' की कीमत 584 डॉलर होने की उम्मीद है।

एचटीसी 10 के एक दूसरे वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 820 प्रोससर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। इस वेरिएंट की कीमत 768 डॉलर हो सकती है।  एचटीसी 10 के तीसरे वेरिएंट में फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर ही होगा लेकिन 4 जीबी रैम के साथ स्टोरेज 128 जीबी होगी। फ्लैगशिप एचटीसी 10 का यह वेरिएंट 905 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इन तीनों ही एचटीसी 10 वेरिएंट में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.15 इंच क्यूएचडी सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच बैटरी होगी। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ टॉप पर 8.0 स्किन हो सकती है।

हालांकि अभी तक स्मार्टफोन को लेकर दिग्गज ताइवानी टेक कंपनी एचटीसी ने किसी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही अगर अलग-अलग वेरिएंट की बात सच है तो इन्हें अलग-अलग देशों तक सीमित भई किया जा सकता है।

एचटीसी 10 के 12 अप्रैल को कंपनी द्वारा आयोजित एक इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। ताइवान में फोन को 15 अप्रैल से उपलब्ध होने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC 10, android, HTC 10 leak
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »