एचटीसी 10 का एक और टीजर वीडियो जारी, कुछ नए फ़ीचर का हुआ खुलासा

एचटीसी 10 का एक और टीजर वीडियो जारी, कुछ नए फ़ीचर का हुआ खुलासा
विज्ञापन
एचटीसी के आने वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर खबरें जोरों पर हैं। 'एचटीसी 10' को लेकर कंपनी कई टीजर पहले जारी कर चुकी है। अब एक बार फिर कंपनी ने नया टीजर जारी किया है जिसमें आने वाले फोन के ऑडियो का जिक्र किया गया है। पिछले महीने भी कंपनी ने फोन के ऑडियो को लेकर ट्वीट किया था। लेकिन इस बार एचटीसी ने सिर्फ तस्वीर ना देकर एक वीडियो टीजर जारी किया है।

इस वीडियो टीजर में कंपनी ने "we're obsessed" थीम का ही विस्तार किया है। इसी थीम के साथ कंपनी ने एचटीसी 10 के लिए हैशटैग #powerof10 नाम से पहला वीडियो टीजर जारी किया था। अब नए ट्वीट किए गए वीडियो में एचटीसी ने इस जुनून के बारे में कहा है, ''ब्राइट, फैट, क्रिस्प। ''

इस वीडियो में एचटीसी ने हाई-क्वालिटी साउंड देने का वादा एक बार फिर किया है। कंपनी द्वारा नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में अब तक का सबसे बेहतर बूमसाउंड अनुभव देने का दावा भी किया गया है।
 
इससे पहले एचटीसी टीजर जारी में कहा गया था, ''सभी फोन एक जैसे नहीं बनाए जाते। इस बार आपको मिलेगा सबसे तेज और आसान एंड्रॉयड का अनुभव। '' एचटीसी के इस ट्वीट में फोन की परफॉर्मेंस जिक्र किया गया था।
 

12 अप्रैल को होने वाले आधिकारिक इवेंट से पहले फोन को लेकर कई सारी खबरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। एचटीसी 10 स्मार्टफोन के 12 अप्रैल को लॉन्च होने के बाद 15 अप्रैल से बाजार में आने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल सिर्फ ताइवान में 15 अप्रैल से इस फोन के उपलब्ध होने की खबरें हैं।

12 अप्रैल को आयोजित होने वाले इवेंट में ही एचटीसी 10 के तीन नए वेरिएंट लॉन्च किये जा सकते हैं। इन तीनों ही एचटीसी 10 वेरिएंट में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.15 इंच क्यूएचडी सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच बैटरी होगी। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ टॉप पर 8.0 स्किन हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HTC, HTC 10, HTC 10 Specifications, HTC Mobiles, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »