एचटीसी 10 की लीक तस्वीरों से खुलासा, 15 अप्रैल से मिलेगा यह फोन

एचटीसी 10 की लीक तस्वीरों से खुलासा, 15 अप्रैल से मिलेगा यह फोन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते एचटीसी द्वारा भेजे गए इनवाइट से जानकारी मिली थी कि कंपनी 12 अप्रैल को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 लॉन्च करेगी। लेकिन अब एक नई खबर से स्मार्टफोन के रिटेल स्टोर में पहुंचने की तारीख का खुलासा भी हुआ है। इंटरनेट पर कुछ लीक लाइव तस्वीरों से स्मार्टफोन को करीब से देखा जा सकता है। इस तस्वीर में फोन की बॉडी मेटल से बनी दिख रही है। इस बीच एक ऑनलाइन लिस्टिंग में कहा गया है कि एचटीसी के आने वाले स्मार्टफोन का रिप्लेसमेंट चेसिस एक चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर देखा गया है।

फोन की रिलीज तारीख की खबर के साथ एचटीसी 10 के 15 अप्रैल से उपलब्ध होने का दावा किया गया है जोकि 12 अप्रैल के शेड्यूल लॉन्च के तीन बाद है। हालांकि इस रिलीज तारीख की चर्चा सिर्फ ताइवान के लिए ही है। कंपनी की तरफ इस तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। टिप्सटर @evleaks ने पिछले महीने मई के दूसरे हफ्ते में फोन के अमेरिका में लॉन्च होने का दावा किया था।

बात करें ताजा लीक की तो एचटीसी 10 की नई लाइव तस्वीरें इस बार एक फ्रांस की एक टेक वेबसाइट पर देखी गई हैं। हालांकि इन तस्वीरों में कुछ भी नया नहीं है और फोन का डिजाइन पिछली कई लीक तस्वीरों की तरह ही है। लाइव तस्वीरों में चौंड़े चैम्फर्ड किनारों के साथ मेटल बॉडी वाले एचटीसी 10 में डिस्प्ले के नीचे एक फिजिकल होम और दो कैपिसिटव बटन देखे जा सकते हैं। फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक रियर कैमरा और ऊपर व नीचे की तरफ दो एंटीना भी दिख रहे हैं।

इसके अलावा, ऑनलाइन चीनी शॉपिंग वेबसाइट की एक दूसरी लिस्टिंग में कथित एचटीसी 10 का चेसिस भी देखा गया है। यह कवर ग्रे और ब्लैक कलर में 190 चीनी युआन (करीब 2,000 रुपये) में उपलब्ध है। इसके अलावा इस लिस्टिंग पेज पर कोई और जानकारी नहीं द गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HTC, HTC 10, HTC Mobiles, HTC Smartphones, Mobiles, Smartphones
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »