Whatsapp चैट रखना चाहते हैं सुरक्षित तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

मेटा का कहना है कि वॉट्सऐप चैट सुरक्षित हैं। हालांकि Google ड्राइव या iCloud पर बैकअप लेने पर चैट हैक होने का खतरा हो सकता है।

Whatsapp चैट रखना चाहते हैं सुरक्षित तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp पर प्राइवेसी कैसे बेहतर करें

ख़ास बातें
  • निजी चैट स्टोर होने से रोकने के लिए वॉट्सऐप पर डिसअपीयरिंग मैसेज ऑन करें।
  • अपनी निजी चैट की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए चैट लॉक फीचर चालू करें।
  • स्पैम कॉल रोकने के लिए 'साइलेंस अननॉन कॉलर्स' फीचर को एक्टिवेट करें।
विज्ञापन
अगर आप अपने वॉट्सऐप (Whatsapp) मैसेज की सिक्योरिटी को लेकर चिंतित हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह वॉट्सऐप चैट को सिक्योर रखने में मदद करने के लिए कुछ सरल टिप्स और ट्रिक्स हैं। Meta के स्वामित्व वाला वॉट्सऐप लगातार यूजर्स के आकर्षण के लिए नए फीचर्स पेश करता रहता है। 

मेटा का कहना है कि वॉट्सऐप चैट सुरक्षित हैं। हालांकि Google ड्राइव या iCloud पर बैकअप लेने पर चैट हैक होने का खतरा हो सकता है। इसलिए, यूजर्स के लिए अपने मैसेज की सिक्योरिटी के लिए अतिरिक्त कदम उठाना जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपकी चैट हैकर्स से सुरक्षित रहेगी।


डिसअपीयरिंग मैसेज करें ऑन 


प्राइवेट चैट को स्टोर होने से रोकने के लिए वॉट्सऐप पर डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को चालू करें। यूजर्स 1, 7 या 90 दिनों के बाद मैसेज को ऑटोमैटिक तौर पर हटाने के लिए टाइमर सेट कर सकते हैं। यह फीचर चैट में शेयर की गई सभी मल्टीमीडिया फाइल पर भी लागू होता है। 
 

WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन


अगर आपकी चैट का बैकअप iCloud या Google Drive पर है तो भी उसे हैक किया जा सकता है। अपने मैसेज को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका बैकअप के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को चालू करना है, जो यह साफ करता है कि क्लाउड स्टोरेज प्रोवाइडर भी आपके बैकअप चैट तक नहीं पहुंच सकते हैं। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप एक्टिवेट करने के लिए सेटिंग्स > चैट > चैट बैकअप पर जाएं। 
 

अंजान कॉल्स को साइलेंस करें 


स्पैम और अंजान कॉल को रोकने के लिए 'साइलेंस अननॉन कॉलर्स' फीचर को एक्टिवेट करें। इसके लिए सेटिंग्स > प्राइवेसी > कॉल पर जाएं और इस ऑप्शन को चालू करें।


चैट लॉक करें ऑन 


अपनी निजी चैट की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए चैट लॉक फीचर चालू करें। बस उस चैट का चयन करें जिसे आप लॉक करना चाहते हैं और 'लॉक चैट' ऑप्शन का चयन करें। एक बार एक्टिवेट होने पर चयनित चैट लॉक हो जाएगी और सिर्फ आपके पास ही उस तक एक्सेस होगा। 

कॉल रिले फीचर करें चालू 


हैकर्स के लिए खुद को ट्रैक करना मुश्किल बनाने के लिए 'प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल' फीचर को ऑन करें। सेटिंग्स > प्राइवेसी > कॉल पर जाकर इस ऑप्शन को चालू करें। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »