WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम, अनरीड मैसेज अब नहीं कर पाएंगे परेशान

WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को अपने एंड्रॉइड ऐप में अपने अनरीड मैसेज को मैनेज करने के लिए ज्यादा कंट्रोल प्रदान करेगा।

WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम, अनरीड मैसेज अब नहीं कर पाएंगे परेशान

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है।
  • WhatsApp अनरीड मैसेज को मैनेज करने के लिए ज्यादा कंट्रोल प्रदान करेगा।
  • स्क्रीनशॉट के आधार पर नोटिफिकेशन में एक नया सेटिंग्स ऑप्शन जोड़ा गया है।
विज्ञापन
WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को अपने एंड्रॉइड ऐप में अपने अनरीड मैसेज को मैनेज करने के लिए ज्यादा कंट्रोल प्रदान करेगा। फिलहाल इस फीचर पर काम चल रहा है। इसलिए जिन बीटा टेस्टर्स ने Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए रजिस्ट्रेशन किया है, उनके पास अभी तक इसका एक्सेस नहीं हो सकता है। रिपोर्ट किया गया फीचर उन लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है, जिन्हें ऐप पर बड़े स्तर पर टेक्स्ट मैसेज आते हैं और इसके चलते चैट को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है।

WhatsApp अपडेट ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो हर बार यूजर्स के ऐप खोलने पर अनरीड मैसेज की संख्या को रीसेट कर देगा। हालांकि यह फीचर एंड्रॉइड 2.24.11.13 के लिए वॉट्सऐप बीटा में देखा गया था, यह वर्तमान में एक्टिव नहीं है और बीटा टेस्टर्स को नए बीटा बिल्ड इंस्टॉल करने पर यह नहीं मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर नोटिफिकेशन सेटिंग्स के जरिए इस्तेमाल किया जाएगा।

पब्लिकेश द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के आधार पर नोटिफिकेशन में एक नया सेटिंग्स ऑप्शन जोड़ा गया है। वर्तमान में लाइट ऑप्शन के नीचे यूजर्स दो ऑप्शन देख सकते हैं, एक उन्हें नोटिफिकेशन के प्रीव्यू को चालू करने देता है और दूसरा रिस्पॉन्स के लिए नोटिफिकेशन दिखाता है। स्क्रीनशॉट में इन दो ऑप्शन के बीच एक नया ऑप्शन नजर आता है, जिसका टाइटल क्लियर अनरीड वेन ऐप ओपन है। इसकी डिटेल में कहा गया है कि "हर बार ऐप ओपन करने पर आपके अनरीड मैसेज की संख्या साफ हो जाएगी।"

यह उन लोगों के लिए एक बेहतर फीचर साबित हो सकता है जो कि बड़ी मात्रा में टेक्स्ट मैसेज पाते हैं। जैसे कि किसी को रोजाना 15-20 नए मैसेज मिल रहे हैं और कभी-कभी उन सभी को पढ़ना मुश्किल होता है। हो सकता है कि उनमें से कुछ को जवाब देने की जरूरत भी न हो। हालांकि, अगर कोई उन्हें नहीं खोलता, तो नीचे चैट आइकन उन चैट की संख्या दिखाता रहेगा जिन्हें बिना पढ़े छोड़ दिया गया है। यही दिक्कत उन लोगों को भी हो सकती है जो बड़ी संख्या में मैसेज के साथ कई ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

हालांकि, कई सारे अनरीड मैसेज वाले ऐप को देखना भी परेशानी भरा हो सकता है, लेकिन यह भी ठीक है कि Whatsapp का मानना है कि इससे कुछ यूजर्स का अनुभव बेकार हो सकता है। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि जब यूजर्स सेटिंग ऑप्शन पर टॉगल करते हैं तो हर बार जब वह ऐप खोलते हैं तो अनरीड गिनती जीरो पर रीसेट हो जाएगी, जिससे हर एक चैट को अलग से खोलने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  3. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  4. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  6. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  7. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  8. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  9. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  10. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »