7,000mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Honor X8d

Honor X8d में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 2 हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 15:27 IST
ख़ास बातें
  • Honor X8d में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 2 हो सकता है
  • यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Honor X8d में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 2 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में में 7,000 mAh की बैटरी 45 W SuperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Honor X8d की किर्गिस्तान के रिटेलर DNS की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB + 256 GB के कन्फिग्रेशंस में उपलब्ध कराया जा सकता है। Honor X8d में 7,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में डुअल SIM दिया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है। 

हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Honor X8d में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, यह 1,080x2,392 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 388 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। ये कैमरा 30 fps पर 1,080 p वीडियो को रिकॉर्ड करने की क्षमता के साथ हो सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। Honor X8d में 7,000 mAh की बैटरी 45 W SuperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलरोमीटर और ई-कम्पास मिल सकते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में Honor Magic 8 Lite को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में अधिक ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है। Honor Magic 8 Lite में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी छह वर्षों के इस्तेमाल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत कैपेसिटी पर चल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  2. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  3. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  4. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  5. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  6. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  8. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  9. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.