Honor View 10 की बिक्री भारत में शुरू, दिए जा रहे हैं कई लॉन्च ऑफर

हुवावे ब्रांड के एआई स्मार्टफोन Honor View 10 की बिक्री सोमवार, 8 जनवरी से भारत में शुरू हो गई। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। यह हैंडसेट पिछले साल नवंबर में लॉन्च किए गए हॉनर वी10 का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2018 11:28 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर व्यू 10 की भारत में कीमत 29,999 रुपये है
  • आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,500 रुपये की छूट
  • हॉनर व्यू 10 में 5.99 इंच (1080x2160 पिक्सल) का फुल एचडी+ डिस्प्ले है
हुवावे ब्रांड के एआई स्मार्टफोन Honor View 10 की बिक्री सोमवार, 8 जनवरी से भारत में शुरू हो गई। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। यह हैंडसेट पिछले साल नवंबर में लॉन्च किए गए हॉनर वी10 का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट है। हॉनर व्यू 10 की अहम खासियतों में 5.99 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले और दो रियर कैमरे शामिल हैं। बिक्री शुरू होने के साथ अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लॉन्च ऑफर का ब्योरा भी सार्वजनिक कर दिया गया है।
 

Honor View 10 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

हॉनर व्यू 10 की भारत में कीमत 29,999 रुपये है। यह मिडनाइट ब्लैक और नेवी ब्लू कलर में उपलब्ध है। भारत में कीमत चौंकाने वाली है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 38,000-39,000 रुपये के प्राइस रेंज में है।
Advertisement

लॉन्च ऑफर की बात करें तो हॉनर व्यू 10 खरीदने के लिए अगर यूज़र आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का भी विकल्प है। एयरटेल सब्सक्राइबर को 90 जीबी तक मुफ्त डेटा मिलेगा। प्रीपेड यूज़र को 349 रुपये के रीचार्ज पर 15 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 6 रीचार्ज के लिए होगा। वहीं, पोस्टपेड ग्राहक 499 या इससे महंगे इनफिनिटी प्लान के साथ 15 जीबी 3जी/4जी डेटा पाएंगे, वो भी 6 महीने तक।
 

हॉनर व्यू 10 के स्पेसिफिकेशन

हॉनर व्यू 10 में 5.99 इंच (1080x2160 पिक्सल) का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन के किनारे पतले हैं और स्क्रीन डेनसिटी 403 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है जो आई7 को-प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी12 जीपीयू है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्टोरेज और रैम के आधार पर फोन तीन वेरिएंट हैं। भारत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लाया गया है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है।
Advertisement

स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है जो एक 16 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर और 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर से लैस है। ये सेंसर अपर्चर एफ/1.8, पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। हॉनर वी10 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 13 मेगापिक्सल सेंसर है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

कनेक्टिविटी के लिए हॉनर व्यू 10 में 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 80211 एसी, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, जीपीस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इस फोन का होम बटन एक फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी काम करेगा। फोन का डाइमेंशन  157x74.98x6.97 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।  स्मार्टफोन में एक 3750 एमएएच बैटरी है जिसके 3जी पर 23 घंटे तक का टॉक टाइम और 22 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन एमफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good performance
  • Loaded with software features
  • Good camera performance
  • Bad
  • Supercharge Charger not bundled
  • Awkward and uncomfortable camera bumps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.