Honor View 10 का फेस अनलॉक फ़ीचर हुआ अब और बेहतर

हुवावे के सब ब्रांड हॉनर ने गुरुवार को अपने हॉनर व्यू 10 स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी कर दिया। इन ओटीए अपडेट के जरिए हैंडसेट में फेस अनलॉक टेक्नोलॉजी को और बेहतर किया गया है।

Honor View 10 का फेस अनलॉक फ़ीचर हुआ अब और बेहतर
ख़ास बातें
  • ओटीए अपडेट के जरिए फोन में नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है
  • 17 जनवरी से रोलआउट सुरू हुआ है
  • अपडेट के साथ डिस्प्ले ओरिएंटेशन और बेहतर हुआ है
विज्ञापन
हुवावे के सब ब्रांड हॉनर ने गुरुवार को अपने हॉनर व्यू 10 स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी कर दिया। इन ओटीए अपडेट के जरिए हैंडसेट में फेस अनलॉक टेक्नोलॉजी को और बेहतर किया गया है। लॉन्च के समय, हॉनर ने फेस अनलॉक फ़ीचर को सिर्फ मोबाइल नोटिफिकेशन जांचने के लिए ही पेश किया था और अब यह फ़ीचर कई दूसरे फंक्शन के लिए भी सपोर्ट करेगा। अपडेट का रोलआउट 17 जनवरी को शुरू हो चुका है और सभी Honor View 10 यूज़र तक 24 जनवरी तक पहुंचने की संभावना है।

जैसा कि हमने बताया कि हॉनर व्यू 10 को अब सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है और इसी के साथ हैंडसेट में पहले से ज़्यादा फ़ीचर आ गए हैं। लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन के एक्सेस के अलावा, डिस्प्ले पर देखने के दौराान फेस अनलॉक को इसका पता लग जाएगा। और अगर आप डिस्प्ले को नहीं देख रहे हैं तो डिस्प्ले बंद हो जाएगा। इसके अलावा, फेस अनलॉक यूज़र और फोन के बीच की पोज़िशन का भी पता करेगा और उसके मुताबिक ही डिस्प्ले के ओरिएंटेशन को एडजस्ट कर लेगा। ख़ास बात है कि आंखे बंद होने पर भी ओटीए अपडेट फेस अनलॉक प्रोटेक्शन ऑफर करता है।

ओटीए अपडेट के जरिए आए अन्य फ़ीचर की बात करें तो फ्रंट व रियर कैमरे में एआई मोशन डिटेक्शन, रिज़ॉल्यूशन बढ़ाने के लिए सुपर-रिज़ॉल्यूशव इमेजिंग, एआई ज़ूम और स्मार्ट टिप्स शामिल हैं। स्मार्ट टिप्स में आई कंफर्ट सेटिंग, नकल जेस्चर, वाइड अपर्चर तस्वीरें और क्यूआर कोड स्कैनिंग शामिल है।

याद दिला दें कि हॉनर व्यू 10 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 8.0 आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इस फोन में 5.99 इंच फुल एचडी+  (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी फुलव्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में हुवावे का हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

कैमरे की बात करें तो, हॉनर व्यू 10 में एक 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3750 एमएएच की बैटरी है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good performance
  • Loaded with software features
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Supercharge Charger not bundled
  • Awkward and uncomfortable camera bumps
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 970
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »