हॉनर वी8 10 मई को होगा लॉन्च, डुअल रियर कैमरे से हो सकता है लैस

हॉनर वी8 10 मई को होगा लॉन्च, डुअल रियर कैमरे से हो सकता है लैस
विज्ञापन
हुवावे का सहायक ब्रांड हुवावे टर्मिनल हॉनर भी अब हुवावे के नक्श-ए-कदम पर है। हॉनर अपने नए स्मार्टफोन हुवावे का ब्रांड न्यू डुअल-रियर कैमरा दे सकती है। सबसे पहले हुवावे पी9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप देखा गया। कंपनी ने 10 मई को लॉन्च होने वाले हॉनर वी8 स्मार्टफोन का एक जीआईएफ टीजर जारी किया है। इस टीजर से फोन में डु्अल रियर कैमरा होने का खुलासा होता है।

इस टीजर को कंपनी के वीबो अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। कंपनी के अधिकतर दूसरे लॉन्च की तरह ही हॉनर वी8 स्मार्टफोन के सबसे पहले चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। चीन के बाद इस फोन को दूसरे देशों में लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट के दूसरे स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, चर्चा है कि हॉनर के इस नए स्मार्टफोन में पी9 और पी9 प्लस की तरह लाइका लेंस वाला 12 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है।
 

हुवावे भी अपना अगला स्मार्टफोन पी9 लाइट जल्द लॉन्च कर सकती है। इस फोन को एक थर्ड पार्टी ऑनलाइन वेबसाइट द्वारा लिस्ट कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, हैंडसेट चीनी टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफिकेशन अथॉरिटी से भी पास हो चुका है और इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक में सामने आ चुकी है।

इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। पी9 लाइट में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच का फुल एचडी स्क्रीन है। 3 जीबी रैम है। फोन में 16 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस फोन के ऊपर हुवावे की ईएमयूआई 4.1 स्किन है। फोन का डाइमेंशन 146.8 x 72.6 x 7.5 मिलीमीटर और वजन 147 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »