Honor V20 का रिटेल बॉक्स लीक, नए टीजर से कलर वेरिएंट का पता चला

हॉनर वी20 का रिटेल बॉक्स को हाल ही में स्पॉट किया गया है और केवल इतना ही नहीं, Honor ने तीन टीजर भी जारी किए हैं जो कलर वेरिएंट की और इशारा कर रहे हैं।

Honor V20 का रिटेल बॉक्स लीक, नए टीजर से कलर वेरिएंट का पता चला

Photo Credit: Weibo

ख़ास बातें
  • Honor V20 को तीन कलर वेरिएंट में किया जा सकता है लॉन्च
  • 26 दिसंबर को चीन में लॉन्च होगा हॉनर वी20
  • हॉनर वी20 में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में होगा छेद
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei का सब ब्रांड Honor V20 उर्फ Honor View 20 को इस सप्ताह के शुरुआत में हॉन्ग कॉन्ग में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया था। हॉनर वी20 को चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। Honor V20 को पेश किए जाने के बाद कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। हाल ही में हॉनर वी20 का रिटेल बॉक्स को चीनी वेबसाइट वीबो पर स्पॉट किया गया है। बता दें कि, Honor V20 कंपनी का पहला फोन है जो सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने अपने इस फोन को Samsung Galaxy A8s को पछाड़ने के लिए पेश किया है।

रिटेल बॉक्स में फोन का फ्रंट पैनल नजर आ रहा है। Honor ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर तीन टीजर जारी किए हैं, जो कलर वेरिएंट की और इशारा कर रहे हैं। Weibo पर मौजूद रिटेल बॉक्स पर बना फोन Honor V20 के डिजाइन को दर्शा रहा है। तो वहीं, कंपनी द्वारा जारी टीजर इस बात का संकेत दे रहे हैं कि हॉनर वी20 को ब्लू, ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा।
 

Honor V20 स्पेसिफिकेशन और फीचर

इस फोन को दुनिया का पहला इन-स्क्रीन कैमरा स्मार्टफोन बताया जा रहा है। हॉनर वी20 में स्क्रीन पर बायीं तरफ किनारे पर सेल्फी कैमरे के लिए एक छेद है। इस छेद का व्यास 4.5 मिलीमीटर है। इस तरह फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो ज़्यादा हो गई है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 कैमरा सेंसर है। यह 1/2.0 इंच सीमॉस सेंसर, 4-इन-1 लाइट फ्यूज़न, 4 टाइम्स सेंसर एचडीआर और एआई क्षमता के साथ आता है।

Honor V20 में कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। टीज़र इमेज तो यह भी इशारा करते हैं तो फोन में जीपीयू टर्बो गेमिंग टेक्नोलॉजी होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Honor V20 में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। फोन की संभावित कीमत 3,000 चीनी युआन (लगभग 31,300 रुपये) हो सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2310 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • कमियां
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2310 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  3. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  5. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  6. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  7. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  8. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  9. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  10. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »