Honor V20 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे का सब ब्रांड हॉनर का नया स्मार्टफोन Honor V20 आज लॉन्च होगा। Honor V20 में कंपनी के नए हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

Honor V20 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Honor V20 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ख़ास बातें
  • ग्लोबल मार्केट में इस फोन को Honor View 20 के नाम से जाना जाएगा
  • हॉनर वी20 में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में होगा छेद
  • आज चीन में लॉन्च होगा हॉनर वी20
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे का सब ब्रांड हॉनर का नया स्मार्टफोन Honor V20 आज लॉन्च होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन से संबंधित लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। हॉनर वी20 को आज चीन में लॉन्च किया जाना है। Honor V20 में सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद होगा। इसी तरह का डिजाइन Huawei Nova 4 में भी देखा गया था। Honor V20 में कंपनी के नए हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

Honor V20 का लॉन्च इवेंट दोपहर 3 बजे CST (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे) शुरू होगा। इवेंट के दौरान कंपनी स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठाएगी। हॉनर वी20 का ग्लोबल वेरिएंट है Honor View 20। यह हैंडसेट 22 जनवरी को ग्लोबल मार्केट (पेरिस) में पेश किया जाएगा। लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें।
 

Honor V20 के स्पेसिफिकेशन

हॉनर वी20 की तरह दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung's Galaxy A8s में भी सेल्फी के लिए डिस्प्ले में छेद है। इस छेद का व्यास 4.5 मिलीमीटर है। इस तरह फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो ज़्यादा हो गई है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 कैमरा सेंसर है। यह 1/2.0 इंच सीमॉस सेंसर, 4-इन-1 लाइट फ्यूज़न, 4 टाइम्स सेंसर एचडीआर और एआई क्षमता के साथ आता है।

Honor V20 में कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी होगी और यह क्विक चार्जिंग सपोर्ट करेगी। टीज़र इमेज तो यह भी इशारा करते हैं तो फोन में जीपीयू टर्बो गेमिंग टेक्नोलॉजी होगी। कंपनी पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि Honor V20 स्मार्टफोन 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग करने और एडवांस जीपीएस फीचर से लैस होगा। बेंचमार्क दावा करते हैं कि हॉनर वी20 को 6 जीबी/8 जीबी रैम और 64 जीबी से 256 जीबी तक के स्टोरेज वेरिएंट में उतारा जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2310 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • कमियां
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2310 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »