Honor का X70 जल्द होगा लॉन्च, 8,300mAh की दमदार बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Honor X70 को 15 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का X70 अगले सप्ताह पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,300 mAh की बैटरी होगी। 

Honor X70 को 15 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर के जरिए इसके लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। यह स्मार्टफोन व्हाइट, ग्रीन, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। X70 में 8,300 mAh की 'Qinghai Lake' बैटरी होगी। यह 80 W वायर्ड चार्जिंग और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन MagicOS 9.0 पर चलेगा। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए कंपनी के X60 में 5,800 mAh की बैटरी 35 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7025-Ultra दिया गया है। 
Advertisement

Honor X70 के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 दिया जा सकता है। X70 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.7 mm और भार लगभग 193 ग्राम का हो सकता है। इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर 12 GB का RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं। X70 के 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की थिकनेस 7.9 mm और भार लगभग 199 ग्राम का हो सकता है। 
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में Honor ने Magic V5 को लॉन्च किया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.95 इंच 2K रिजॉल्यूशन के साथ इनर डिस्प्ले और 6.45 इंच LTPO OLED कवर स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.95 इंच इनर फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 4,320 Hz PWM के डिमिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.45 इंच की LTPO OLED आउटर स्क्रीन है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.