Honor इस वर्ष लॉन्च कर  सकती है फ्लिप स्मार्टफोन 

इस स्मार्टफोन को Honor Magic V Flip कहा जा सकता है। इसमें 4,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 फरवरी 2024 18:10 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 4,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • कंपनी एक स्मार्ट रिंग भी पेश कर सकती है
  • Honor की फोल्डेबल स्मार्टफोन के सेगमेंट में इनवेस्टमेंट बढ़ाने योजना है

कंपनी ने MWC में ऑन-डिवाइस AI क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Magic 6 सीरीज और फोल्डेबल Honor Magic V2 सीरीज को लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी ने ऑन-डिवाइस आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं  को भी प्रदर्शित किया है। इसने बताया है कि वह इस वर्ष के अंत तक क्लैमशेल स्टाइल वाला फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। 

कंपनी के CEO, George Zhao, ने एक इंटरव्यू में बताया, "इस वर्ष कंपनी एक फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।" उनका कहना था कि Honor को फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की डिमांड मजबूत रहने का विश्वास है और इस वजह से यह इस सेगमेंट में इनवेस्ट करना चाहती है। Zhao का कहना था कि कंपनी एक स्मार्ट रिंग भी पेश कर सकती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन को Honor Magic V Flip कहा जा सकता है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया था इसमें 4,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

Honor के Magic 6 Pro के 12 के GB RAM + 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,299 यूरो (लगभग 1,16,600 रुपये) का है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 25 फरवरी से शुरू हो गए हैं और इसकी बिक्री 1 मार्च से होगी। Honor Magic V2 RSR के  16 GB + 1 TB वेरिएंट का प्राइस 2,699 यूरो (2,42,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन की बुकिंग 25 फरवरी से शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 18 मार्च से होगी। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अनफोल्‍ड करने पर 7.92 इंच की फ्लेक्सिबल OLED स्‍क्रीन मिलती 2,344 × 2.156 पिक्‍सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसे फोल्‍ड करने पर 6.43 इंच OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। Honor ने Magic 6 series और Magic V2 RSR को पिछले महीने की शुरुआत में चीन में पेश किया था। 

इन स्मार्टफोन्स में LTPO OLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। Honor Magic 6 Pro में 180 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर और Magic 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Honor Magic 6 में 5,450 mAh और Magic 6 Pro में 5,600 mAh की बैटरी है। हाल ही में Honor ने X50i+ को लॉन्च किया था। यह कंपनी की X50i सीरीज का हिस्सा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  2. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  3. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  7. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  8. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  9. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  10. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.