Honor Play आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Honor Play 6.3 इंच डिस्प्ले, हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट के अलावा नए जीपीयू ट्रबो टेक के साथ आएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अगस्त 2018 10:25 IST
ख़ास बातें
  • यहां देखें हॉनर प्ले लॉन्च इवेंट लाइव स्ट्रीमिंग
  • हॉनर प्ले को क्रेजी फास्ट और क्रेजी स्मार्ट के नाम से प्रमोट किया जा रहा
  • हॉनर प्ले अमेजन पर आज दोपहर 4 बजे से बेचा जाएगा
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे आज भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Honor Play लॉन्च करेगी। Huawei सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर शुरू होने वाले लॉन्च इवेंट के दौरान हॉनर प्ले से पर्दा उठाएगी। हॉनर प्रशांसक खबर में दिए गए लिंक पर क्लिक कर हॉनर प्ले लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग को आसानी से अपने मोबाइल पर देख पाएंगे। अहम खासियतों की बात करें तो Honor Play 6.3 इंच डिस्प्ले, हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट के अलावा नए जीपीयू ट्रबो टेक के साथ आएगा। जीपीयू ट्रबो हॉनर प्ले की परफॉर्मेंस और गेम खेलते समय यूजर को बेहतर अनुभव देगा।

हॉनर इंडिया के टीजर से जानकारी मिली है कि हॉनर प्ले एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर बेचा जाएगा और सोमवार शाम 4 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च इवेंट में Honor Play की कीमत और लॉन्च ऑफर का खुलासा किया जाएगा।
Advertisement

 

Honor Play कीमत

हॉनर प्ले की कीमत 4 जीबी रैम वेरिेएंट के लिए 1,999 चीनी युआन (करीब 21,000 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम के लिए
चुकाने होंगे 2,399 चीनी युआन (करीब 25,100 रुपये) है। चीनी मार्केट में Honor Play ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट रंग विकल्प में उपलब्ध कराया गया था। उम्मीद है कि भारत में इस हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास होगी।
Advertisement
 

Honor Play स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Honor Play ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट है, जिसका साथ देते हैं माली-जी72 जीपीयू। हैंडसेट में साथ देंगे 4 जीबी व 6 जीबी रैम।

कैमरे की बात करें तो Honor Play में डुअल कैमरा सेटअप एआई फीचर के साथ दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है।
Advertisement

Honor Play की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में है 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन को पावर देती है 3750 एमएएच की बैटरी। फोन का कुल वज़न 176 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great value for money
  • Elegant design
  • Excellent display
  • Good performance
  • Bad
  • Average cameras
  • Not very easy to hold and use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.