6000mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा वाले Honor Play 8T की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स लीक!

Honor Play 8T, Honor Play 7T के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है। इसे मार्च में CNY 1,099 (लगभग 13,100 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था।

6000mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा वाले Honor Play 8T की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स लीक!
ख़ास बातें
  • Honor Play 8T का लॉन्च 18 अक्टूबर को चीन में हो सकता है
  • हैंडसेट के डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट होगा
  • लीक हुए पोस्टर में इसमें एक डुअल रियर कैमरा यूनिट भी दिखाई देता है
विज्ञापन
Honor Play 8T को इसी हफ्ते चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट की आधिकारिक तारीख पर चाइनीज ब्रांड की ओर से अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन एक कथित आधिकारिक पोस्टर अब ऑनलाइन सामने आया है, जो स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, डिजाइन और इसके कुछ मुख्य फीचर्स की ओर इशारा करता है। Honor Play 8T में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन दिखाया गया है। इसमें एक डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की बात कही गई है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और कहा जा रहा है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी।

एक Weibo यूजर द्वारा लीक किए गए कथित टीजर पोस्टर के अनुसार, Honor Play 8T का लॉन्च 18 अक्टूबर को चीन में होगा। पोस्टर से पता चलता है कि हैंडसेट के डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट होगा। इसमें एक डुअल रियर कैमरा यूनिट भी दिखाई देता है। इसके अलावा, पोस्टर में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी जिक्र है।

पोस्टर में बताया गया है कि फोन में 6,000mAh की बैटरी होगी। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। Honor Play 8T 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसके अलावा, पोस्टर के अनुसार, स्मार्टफोन का डिस्प्ले 850 nits तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।

ऐसा प्रतीत होता है कि Honor Play 8T, Honor Play 50 Plus का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसकी घोषणा इस महीने की शुरुआत में चीन में CNY 1,399 (लगभग 15,000 रुपये) की कीमत के साथ की गई थी। अभी तक Honor ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ इसकी रिलीज की तारीख के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Honor Play 8T, Honor Play 7T के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है। इसे मार्च में CNY 1,099 (लगभग 13,100 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था।

Honor Play 7T में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच TFT LCD डिस्प्ले है। यह MediaTek Dimensity 6020 SoC पर चलता है जिसे 8GB रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो 22.5W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 12
रिज़ॉल्यूशन2388x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »