• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Play 8T स्‍मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 12GB तक रैम के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Honor Play 8T स्‍मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 12GB तक रैम के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Honor Play 8T : 6000mAh की बैटरी इस स्‍मार्टफोन में मिलती है, जिसे चार्ज करने के लिए 35W का चार्जर भी आता है।

Honor Play 8T स्‍मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 12GB तक रैम के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Honor Play 8T को 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,099 युआन (लगभग 12,519 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • Honor Play 8T स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • इसे चीन में पेश किया गया है
  • यह 3 कलर्स ब्‍लैक, सिल्वर और ग्रीन में आता है
विज्ञापन
Honor Play 8T स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हो गया है। चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड ने अपने होम मार्केट में इसे पेश किया है। फोन में फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले वाला पैनल, 50MP का कैमरा, 12GB तक रैम, 256 जीबी स्‍टोरेज जैसी खूबियां हैं। 6000mAh की बैटरी इस स्‍मार्टफोन में मिलती है, जिसे चार्ज करने के लिए 35W का चार्जर भी आता है। इन सभी फीचर्स के साथ Honor Play 8T ने मिड रेंज में दस्‍तक दी है। आइए जानते हैं इस स्‍मार्टफोन की बाकी खूबियां और प्राइस।  
 

Honor Play 8T Price 

Honor Play 8T को 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,099 युआन (लगभग 12,519 रुपये) है। 12 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट को 1,299 युआन (लगभग 14,946 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। यह 3 कलर्स ब्‍लैक, सिल्वर और ग्रीन में आता है। चीन में यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 23 अक्‍टूबर से इसे खरीदा जा सकेगा। 
 

Honor Play 8T specifications features 

Honor Play 8T एक बड़े डिस्‍प्‍ले वाला फोन है। इसमें 6.8 इंच का IPS LCD पैनल मिलता है, जिसमें फुल एचडी+ रेजॉलूशन मौजूद है। इसकी पीक ब्राइटनैस 850 निट्स तक है। 

Honor Play 8T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 12 जीबी तक LPDDR4x रैम है। रैम को और 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और 256 जीबी स्टोरेज है। 

Honor Play 8T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है साथ में 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे दिया गया है। Honor Play 8T में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर भी हैं। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर मैजिक ओएस 7.2 की लेयर है। 

फोन में 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 35 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑनर का दावा है कि उसने लंबी चलने वाली बैटरी नए फोन में लगाई है और यह 55 घंटों का टॉक टाइम ऑफर करने की क्षमता रखती है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6020
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »