हुवावे ने भारत में लॉन्च किए दो नए टैबलेट

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने अपना नया हॉनर 9आई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। चीनी कंपनी ने इसके अलावा भारत में नए हॉनर मीडियापैड टी3 और मीडिापैड टी3 10 टैबलेट भी बाज़ार में पेश किए।

हुवावे ने भारत में लॉन्च किए दो नए टैबलेट
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने अपना नया हॉनर 9आई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। चीनी कंपनी ने इसके अलावा भारत में नए हॉनर मीडियापैड टी3 और मीडिापैड टी3 10 टैबलेट भी बाज़ार में पेश किए। गौर करने वाली बात है कि नए हॉनर मीडियापैड टी3 और मीडियापैड टी3 10 टैबलेट को पहले हुवावे मीडियापैड टी3 और मीडियापैड टी3 10 के तौर पर लॉन्च किया गया था। दोनों नए हॉनर टैबलेट माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और किड्स कॉर्नर ऐप्स के साथ आते हैं।

हॉनर का नया मीडियापैड टी3 12,999 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। हॉनर मीडियापैड टी3 10 रैम व स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में मिलेगा। 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये व 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये होगी। हालांकि, फ्लिपकार्ट पहले ही मीडियापैड टी3 10 को 2,000 रुपये की छूट के साथ बेच रही है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, हॉनर मीडियापैड टी3 में 8 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल्स है। टैबलेट में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 (एमएसएम8917) प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इसमें 2 जीबी रैम है। यह डिवाइ 16 जीबी स्टोरेज और एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा।

ईएमयूआई 5.1 पर चलने वाला मीडियापैड टी3 में एक 5 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। टैबलेट में 4800 एमएएच की बैटरी है। और यह 4जी, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास और वाई-फाई कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। यह टैबलेट स्पेस ग्रे और लग्ज़ीरियस गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। टैबलेट का वज़न 350 ग्राम और डाइमेंशन 211x124.6x7.9 मिलीमीटर है।

हॉनर मीडियापैड टी3 10 में एक 9.6 इंच (1280x800 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। और इसमें एक 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस सिंगल सिम सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड नूगा आधाारित ईएयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक 5 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। टैबलेट वॉयस कॉलिंग के साथ 4जी सपोर्ट करता है। इसमें 4800 एमएएच बैटरी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले9.60 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 425
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन800x1280 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 425
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1280x800 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »