Honor के Magic V5 में होगा 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 2 जुलाई को लॉन्च

Magic V5 को 2 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जून 2025 14:40 IST
ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • Magic V5 में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा
  • यह Andorid 15 पर बेस्ड Magic 9.0 पर चल सकता है

यह Andorid 15 पर बेस्ड Magic 9.0 पर चल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का Magic V5 जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी की ओर से दिए गए कुछ टीजर्स से जानकारी मिली है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। 

Honor ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर दिए गए एक टीजर में बताया है कि Magic V5 में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि यह किसी फोल्डेबल स्मार्टफोन में सबसे अधिक रिजॉल्यूशन वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। पिछले वर्ष पेश किए गए Honor के Magic V3 में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा था।  
Advertisement

Magic V5 को 2 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 64 मेगापिक्सल  के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Honor का Luban शॉक-एब्जॉर्बिंग हिंज होगा। इस हिंज के ड्रॉप रेजिस्टेंट होने का दावा किया गया है। Magic V5 को फोल्ड करने पर थिकनेस 8.8 mm की होगी। हालांकि, कंपनी ने इसके भार की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन को 12 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16GB + 1TB के RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लाया जाएगा। इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह Andorid 15 पर बेस्ड Magic 9.0 पर चल सकता है।  पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

हाल ही में Honor के एग्जिक्यूटिव, Li Kun ने दावा किया था कि Magic V5 की थिकनेस कम होगी।इस स्मार्टफोन में 6.45 इंच की LTPO OLED की कवर स्क्रीन और 8 इंच 2K इनर स्क्रीन हो सकती है। Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी होगी। Honor के Magic V3 में 5,150 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। Magic V5 में 6.45 इंच LTPO OLED कवर स्क्रीन और 8 इंच 2K इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.92 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2344x2156 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.