Honor Magic 8 सीरीज में मिल सकते हैं 2 नए कलर ऑप्शंस

Honor की Magic 7 सीरीज की तुलना में आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो नए कलर्स के विकल्प हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2025 15:59 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Mini, Max, Pro और Ultra वेरिएंट शामिल हो सकते हैं
  • Honor Magic 8 Mini में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

इस सीरीज के दो मॉडल्स को कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Honor Magic 8 सीरीज इस वर्ष लॉन्च की जा सकती है। इसमें  Mini, Max, Pro और Ultra वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी सहित प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Honor की Magic 7 सीरीज की तुलना में आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो नए कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। Honor Magic 8 सीरीज को व्हाइट, टाइटेनियम गोल्ड, स्यान और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Honor Magic 7 को Moon Shadow Grey, Snow White, Sky Blue और Velvet Black कलर्स में लाया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Honor Magic 7 Pro को   Morning Glow Gold, Moon Shadow Grey, Snow White, Sky Blue और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस टिप्सटर ने कहा है कि Honor Magic 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इनकी बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में 6.3 इंच, 6.58 इंच, 6.7 इंच और 6.9 इंच के डिस्प्ले हो सकते हैं। इस सीरीज के दो मॉडल्स को Honor जल्द लॉन्च कर सकती है। Honor Magic 8 Mini में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। इस सीरीज के Honor Magic 8 Ultra में 6.9 इंच डबल लेयर OLED स्क्रीन, एक टेलीफोटो कैमरा, टाइटेनियम अलॉय का मिडल फ्रेम और सेरेमिक टेक्सचर वाला रियर पैनल मिल सकता है। 

Honor का Magic V5 भी जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। इसमें 7.95 इंच फोल्डेबल इनर डिस्प्ले और 6.45 इंच की कवर स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। इसे Ivory White, Dawn Gold और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन चीन में Warm White, Silk Road Dunhuang, Dawn Gold और Velvet Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर चलता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.