• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Magic 6 Series में होगा 180MP का पेरिस्‍कोप कैमरा! कल हो रही लॉन्‍च, जानें डिटेल

Honor Magic 6 Series में होगा 180MP का पेरिस्‍कोप कैमरा! कल हो रही लॉन्‍च, जानें डिटेल

Honor Magic 6 Series : दावा है कि नए ऑनर फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया जाएगा।

Honor Magic 6 Series में होगा 180MP का पेरिस्‍कोप कैमरा! कल हो रही लॉन्‍च, जानें डिटेल

कंपनी Honor Magic 6 RSR को भी लाएगी, जो इस सीरीज का स्‍पेशल वर्जन होगा।

ख़ास बातें
  • Honor Magic 6 सीरीज कल चीन में लॉन्‍च हो रही
  • लॉन्‍च से पहले सामने आई जानकारी
  • टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने कैमरा स्‍पेक्‍स शेयर किए
विज्ञापन
Honor Magic 6 Series : चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड ऑनर (Honor) कल चीन में Honor Magic 6 सीरीज को लॉन्‍च करने जा रहा है। कंपनी अपना नया Magic OS 8.0 भी ला रही है। अपकमिंग ऑनर स्‍मार्टफोन को लेकर काफी वक्‍त से कयास लगाए जा रहे हैं। लॉन्‍च से ठीक पहले एक टिप्‍सटर ने Honor Magic 6 सीरीज के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा किया है। दावा है कि नए ऑनर फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया जाएगा। 5 हजार एमएएच से भी बड़ी बैटरी इन स्‍मार्टफोन्‍स में होगी। नए ऑनर फोन को लेकर और क्‍या जानकारी है, आइए जानते हैं। 

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Honor Magic 6 और Magic 6 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। हालांकि टिप्‍सटर ने किसी डिवाइस का नाम नहीं लिया है, लेकिन जिस तरह से जानकारी दी गई है, ऐसा लगता है कि ऑनर की स्‍मार्टफोन सीरीज पर बात हो रही है। 

लीक से अनुमान मिलता है कि Honor Magic 6 में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जाएगा। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो कैमरा भी होगा, जोकि 2.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। 

Honor Magic 6 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा होने की बात कही गई है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 180 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप कैमरा होगा। यह स्‍मार्टफोन भी 2.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। खबर यह भी है कि कंपनी Honor Magic 6 RSR को भी लाएगी, जो इस सीरीज का स्‍पेशल वर्जन होगा। 

कुछ वक्‍त पहले खबर आई थी कि ऑनर मैजिक 6 सीरीज में कुछ अपग्रेडेड फीचर्स हो सकते हैं। Magic 6 सीरीज में बहुत कम साइज वाले सैटेलाइट चिप्स लो पावर कॉल और हीट डिसिपेशन टेक्नोलॉजी के साथ हो सकते हैं। सैटेलाइट कम्‍युनिकेशन के लिए भी इस डिवाइस में सपोर्ट दिया जा सकता है। ये कयास कितने सही होते हैं, इसका पता कल चल पाएगा। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »