• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12GB रैम, 64MP कैमरा, स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ Honor का फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

12GB रैम, 64MP कैमरा, स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ Honor का फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस है। अपने कैमरों के लिए इस स्मार्टफोन को DxOMark का सबसे ऊंचा स्कोर मिला है, जो इससे पहले Huawei P50 Pro को मिला था।

12GB रैम, 64MP कैमरा, स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ Honor का फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: Honor

हुवावे के सब-ब्रांड का यह स्‍मार्टफोन 6.81 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • इसमें 4,600mAh की बैटरी है, जिसे 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है
  • इसके दाम CNY 7,999 (लगभग 95,700 रुपये) हैं
  • फोन को सिरेमिक ब्लैक और सिरेमिक वाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा
विज्ञापन
Honor Magic 4 Ultimate स्‍मार्टफोन का ऐलान मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस 2022 (MWC) में किया गया था। गुरुवार को इसे लॉन्च कर दिया गया। यह स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस है। अपने कैमरों के लिए इस स्मार्टफोन को DxOMark का सबसे ऊंचा स्कोर मिला है, जो इससे पहले Huawei P50 Pro को मिला था। Honor Magic 4 Ultimate में लेटेस्‍ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दिया गया है। हुवावे के  सब-ब्रांड का यह स्‍मार्टफोन 6.81 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 4,600mAh की बैटरी है, जिसे 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
 

Honor Magic 4 Ultimate के प्राइस और उपलब्‍धता 

चीन में लॉन्‍च किए गए Honor Magic 4 Ultimate का सिर्फ एक वेरिएंट 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल में आया है। इसके दाम CNY 7,999 (लगभग 95,700 रुपये) हैं। इस फोन को सिरेमिक ब्लैक और सिरेमिक वाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल इस डिवाइस को चीन में ऑनर की वेबसाइट पर प्री बुकिंग के लिए लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन बाकी मार्केट्स में कब उपलब्ध होगा, इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 
 

Honor Magic 4 Ultimate के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Honor Magic 4 Ultimate एंड्रॉयड 12 पर चलता है, जिसमें कंपनी का मैजिक UI 6.0 की लेयर है। फोन में 6.81 इंच का फुल-एचडी+ (1,312x2,848 पिक्सल) LTPO एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर लगा है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है।

फोन में चार रियर कैमरे हैं। पहला, 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का 'स्पेक्ट्रम एन्‍हांस्‍ड' कैमरा दिया गया है। तीसरा लेंस 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल है। इसके अलावा f/3.5 अपर्चर लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है। 

फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा f / 2.4 अपर्चर लेंस के साथ दिया गया है साथ में फेस रिकग्निशन के लिए 3D डीप-सेंस कैमरा है। DxOMark के कैमरा टेस्‍ट में इसे 146 स्‍कोर मिला है और यह पहले नंबर पर है। 

Honor Magic 4 Ultimate में 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। एसडी कार्ड से स्‍टोरेज बढ़ाने का विकल्‍प नहीं है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ V5.2, NFC, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट फोन में दिए गए हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, इंफ्रारेड सेंसर, ग्रेविटी सेंसर भी मिलते हैं। 

फोन में 4600mAh की बैटरी है, जो 100वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 50वॉट वायरलैस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। डिवाइस का वजन 242 ग्राम है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल + 3D Depth
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1213x2848 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »