Honor 9X Pro और हॉनर 9एक्स के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

हॉनर 9एक्स प्रो और हॉनर 9एक्स 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएंगे। दोनों ही फोन के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा।

Honor 9X Pro और हॉनर 9एक्स के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

हॉनर 8एक्स का अपग्रेड होगा Honor 9X

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस होगा Honor 9X Pro
  • किरिन 810 प्रोसेसर से लैस होंगे हॉनर 9एक्स और हॉनर 9एक्स
  • हॉनर 9एक्स प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का दावा
विज्ञापन
Honor 9X Pro और हॉनर 9एक्स जल्द ही लॉन्च होंगे। इससे पहले दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गए हैं। दोनों ही नए हॉनर फोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले और हुवावे के हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर के साथ आएंगे। इस चिपसेट को बीते महीने ही चीनी मार्केट में उतारा गया था। हॉनर 9एक्स प्रो और हॉनर 9एक्स में तीन रियर कैमरे व 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे होने की जानकारी मिली है। कुछ दिन पहले ही इंटरनेट पर हॉनर 9एक्स और हॉनर 9एक्स प्रो के स्केमैटिक्स सार्वजनिक हुए थे।

Xiaomishka ट्विटर हैंडल वाले एक टिप्सटर ने हॉनर 9एक्स प्रो और हॉनर 9एक्स के स्पेसिफिकेशन सामने लाने का दावा किया है। स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक करने वाले कुछ स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर साझा किए गए हैं।

स्क्रीनशॉट की मानें तो हॉनर 9एक्स प्रो और हॉनर 9एक्स 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएंगे। दोनों ही फोन के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। दोनों ही फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि हॉनर ने अभी तक जो टीज़र ज़ारी किए हैं, उनसे हॉनर 9एक्स में किरिन 810 प्रोसेसर होने की पुष्टि हो चुकी है। पुरानी रिपोर्ट में दावा था कि हॉनर 9एक्स प्रो में किरिन 980 प्रोसेसर होगा।

बात अब कैमरों की। हॉनर 9एक्स प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का दावा है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

हॉनर 9एक्स में भी तीन रियर कैमरे होंगे। 24 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। दोनों ही फोन के सेल्फी कैमरे एक समान हैं। यानी हॉनर 9एक्स भी 20 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस होगा।

गौर करने वाली बात है कि इस महीने लीक हुए स्केमैटिक्स से हॉनर 9एक्स प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और हॉनर 9एक्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का पता चला था।

ताज़ा जानकारी से एक बार फिर साफ है कि हॉनर ब्रांड के ये दोनों फोन 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएंगे। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 होने की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। इसके अलावा हॉनर 9एक्स प्रो में 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का दावा है। वहीं, हॉनर 9एक्स 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।

Honor ने इस महीने ही बताया था कि वह चीनी मार्केट में 23 जुलाई को हॉनर 9एक्स को लॉन्च करेगी। इसी इवेंट में हॉनर 9एक्स प्रो को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »