Honor 9i (2018) हुआ लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले के साथ हैं ये फीचर

Honor 9i (2018) स्मार्टफोन से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। बता दें कि यह फोन Honor 9i का अपग्रेड है...

Honor 9i (2018) हुआ लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले के साथ हैं ये फीचर

Honor 9i (2018)

विज्ञापन
Honor 9i (2018) स्मार्टफोन से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। बता दें कि यह फोन Honor 9i का अपग्रेड है, जो मेटल फ्रेम और मिरर फिनिश बैक के साथ आया है। नए Honor 9i (2018) में डेडिकेटिड ब्यूटी मोड दिया गया है, सेल्फी को बेहतर बनाएगा। साथ ही Honor 9i (2018) को दो स्टोरेज वेरिएंट - 64 जीबी और 128 जीबी में लाया गया है। Honor 9i (2018) ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल रंग विकल्प में आया है।
 

Honor 9i (2018) कीमत

Honor 9i (2018) की चीन में कीमत 1,399 चीनी युआन (14,600 रुपये) है। यह कीमत 64 जीबी वेरिएंट के लिए है। जबकि, 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा 1,699 चीनी युआन (17,800 रुपये) है। दोनों ही वेरिएंट 7 जून से बिकने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, इनके प्री-ऑर्डर हुवावे मॉल के ज़रिए होने लगे हैं। Honor 9i (2018) के अन्य बाज़ार में लॉन्च होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
 

Honor 9i (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Honor 9i (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है, जिसके टॉप पर दिया गया है ईएमयूआई 8.0. फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। साथ ही हैंडसेट में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकन किरीन 659 चिपसेट। साथ देता है माली टी830-एमपी2 जीपीयू और 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। साथ में मिलेगा एलईडी फ्लैश भी। कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट, एचडीआर, टाइम-लैप्स और बर्स्ट मोड से लैस है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो ब्यूटी मोड से लैस है। दोनों कैमरे फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

स्टोरेज के लिहाज़ से Honor 9i में 64 व 128 जीबी का विकल्प है। दोनों में ही 256 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का लाभ मिलेगा। हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट है। Honor 9i में फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor, Huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »