Honor 7X खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं, ओपन सेल में मिलेगा

हुवावे का दो रियर कैमरे और फुलव्यू डिस्प्ले वाला हैंडसेट हॉनर 7एक्स अब ओपन सेल में उपलब्ध होगा। यह जानकारी हॉनर ब्रांड ने दी है। बता दें कि Honor 7X को अब तक फ्लैश सेल में बेचा जाता था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2017 18:10 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स को इसी महीने भारत में लॉन्च किया गया था
  • । दो रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है
  • 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है
हुवावे का दो रियर कैमरे और फुलव्यू डिस्प्ले वाला हैंडसेट हॉनर 7एक्स अब ओपन सेल में उपलब्ध होगा। यह जानकारी हॉनर ब्रांड ने दी है। बता दें कि Honor 7X को अब तक फ्लैश सेल में बेचा जाता था। इस हैंडसेट की तीन फ्लैश सेल आयोजित हो चुकी है। कंपनी ने बयान ज़ारी करके बताया है कि हॉनर 7एक्स शनिवार (23 दिसंबर) से ओपन सेल में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि इच्छुक ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन से छुटकारा मिल जाएगा।

बता दें कि हॉनर 7एक्स को इसी महीने भारत में लॉन्च किया गया था। दो रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। कंपनी ने बताया है कि पहली तीन फ्लैश सेल के लिए 10 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन मिले थे।
Advertisement
 

Honor 7X के स्पेसिफिकेशन

हुवावे ने फोन में 5.93 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले दिया है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल वाला है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।
Advertisement

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 7X Price, Honor 7X Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.