Honor 200 5G सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, Amazon पर लाइव हुआ पेज

Honor 200 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 और 200 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 19:27 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Honor 200 और 200 Pro शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में OLED फुल HD+ स्क्रीन दी गई है
  • ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं

ये स्मार्टफोन्स ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की 200 5G सीरीज को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस सीरीज को जल्द भारत में भी पेश किया जाएगा। इसमें Honor 200 और Honor 200 Pro शामिल हैं। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। Honor 200 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 और 200 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में OLED फुल HD+ स्क्रीन दी गई है। इनकी 5,200 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

एमेजॉन पर Honor 200 और 200 Pro के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। इस लिस्टिंग में इनका रियर डिजाइन दिखाया गया है। ये स्मार्टफोन्स ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ हैं। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Honor 200 Pro को मॉडल नंबर ELP-NX9 के साथ देखा गया था। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं। इसमें फुल HD+ (1,224 x 2,700 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। 
Advertisement

इस सीरीज के प्रो मॉडल में 6.78 इंच और बेस वेरिएंट में 6.7 इंच का डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल मैक्रो कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स की 5,200 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस वर्ष की शुरुआत में Honor की  Magic 6 सीरीज और Magic V2 को लॉन्च किया गया था। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं। इनमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। 

Honor Magic V2 RSR एक Porsche डिजाइन ब्रांड वाला Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन का वर्जन है। इन स्मार्टफोन्स में LTPO OLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Honor Magic 6 Pro में 180 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर और Magic 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Honor Magic 6 में 5,450 mAh और Magic 6 Pro में 5,600 mAh की बैटरी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.