Honor 10 स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले हुआ लीक, उठा इन फीचर से पर्दा

Honor 10 या किसी अन्य नाम से हुवावे जल्द अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। बता दें कि हुवावे का 15 मई को लंदन में एक इवेंट तय है, जिसमें इस फोन से पर्दा उठा सकता है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2018 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10 होगा कंपनी का अगला फ्लैगशिप, जल्द लॉन्च होने की संभावना
  • हुवावे का 15 मई को लंदन में आयोजित होगा एक इवेंट
  • Honor 10 स्मार्टफोन से इवेंट में उठ सकता है पर्दा, लीक हुए कुछ फीचर

हॉनर 10

Honor 10 या किसी अन्य नाम से हुवावे जल्द अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। बता दें कि हुवावे का 15 मई को लंदन में एक इवेंट तय है, जिसमें इस फोन से पर्दा उठा सकता है। लॉन्च होने की अफवाह से पहले Honor 10 की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी लीक हुई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, Honor 10 का आधिकारिक बैनर देखा गया है, जिससे फोन के डिज़ाइन से पर्दा उठा है।

हालांकि, फोन का पिछला हिस्सा ही दिखा है। चीनी अभिनेता और गायक ह्यू जे ने इसे हाथ में लिया हुआ है। लुक की बात करें तो यह हैंडसेट देखने में हुवावे पी 20 जैसा चमकदार और ट्विलाइट 3डी बैक पैनल से लैस दिख रहा है। साथ ही तस्वीर में फोन के फ्रंट लुक का पता नहीं चल पाया है। पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर ना होने के चलते अंदाज़ा लगाया गया है कि यह आगे की तरफ दिया गया होगा।
 

इसके अलावा हॉरिजोन्टल डुअल कैमरा सेटअप देखा गया है। रिपोर्ट के हिसाब से फोन के फ्रंट में आईफोन X जैसा नॉच होगा। एक अन्य लीक में दिख रहा है कि संभवत: यह चीन का कोई इलेक्ट्रॉनिक स्टोर होगा। स्टोर में एक पोस्टर है, जिसमें Honor 10 के स्पेसिफिकेशन देखे गए हैं। पोस्टर के मुताबिक, हैंडसेट किरिन 970 चिपसेट से लैस होकर आ रहा है। फोन में 6 जीबी रैम होंगे और इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी तक का होगा। इसके अलावा फोन में 5.8 इंच का डिस्प्ले होगा। साथ ही इसमें फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि पोस्टर में 100% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो लिखा है, जो व्यवहारिक तौर पर असंभव है। हमें फोन के सटीक स्पेसिफिकेशन और फीचर के लिए लॉन्च तक का इंतज़ार करना होगा। इससे पहले लीक हुई जानकारियों में कहा गया था कि Honor 10 में एआई आधारित कैमरा है, जैसा कि हाल में लॉन्च हुए हॉनर व्यू 10 में दिया गया था। लंदन इवेंट के इनवाइट में भी 'ब्यूटी इन एआई' लिखा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 10, Honor 10 specifications, Honor, Huawei, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
  2. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
  3. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
  4. JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ
  5. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  7. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  8. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  9. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  10. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.