Honor Pad 10 टैबलेट 8GB रैम, 10,100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

Honor Pad 10 टैबलेट 8GB रैम, 10,100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor Pad 10 में 12.1 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में Snapdragon 7 Gen 3 चिपेसट दिया गया है।
  • टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है।
  • टैबलेट में कंपनी ने AI पावर्ड कई टूल दिए हैं।
विज्ञापन
Honor ने अपना लेटेस्ट टैबलेट Honor Pad 10 मलेशिया में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ यूरोपियन मार्केट्स में भी इसे उतारा है। टैबलेट में कंपनी ने 12.1 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह 2.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। टैबलेट में Snapdragon 7 Gen 3 चिपेसट दिया गया है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है। इसमें 10,100mAh की बैटरी दी गई है। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं टैबलेट की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Honor Pad 10 Price

Honor Pad 10 की मलेशिया में कीमत RM1,499 (लगभग 30,000 रुपये) है जिसमें इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। टैबलेट को स्यान और ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Honor Pad 10 Specifications

Honor Pad 10 में 12.1 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट में 249 PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 8GB Turbo RAM दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है जिसके ऊपर MagicOS 9.0 की स्किन दी गई है। 

कैमरा की बात करें तो टैबलेट में दोनों तरफ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हॉनर का यह टैबलेट 10,100mAh बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 35W SuperCharge सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें WiFi 6 और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में कंपनी ने AI पावर्ड कई टूल दिए हैं। इनमें AI Honor Notes, AI Voice-note Sync, AI Notes Assistant, और AI Writing जैसे टूल शामिल हैं। टैबलेट के डाइमेंशन 277.07 x 179.28 x 6.29mm और वजन 525g ग्राम हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »