Honor 10 Lite लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

हॉनर 10 लाइट की अहम खासियतों की बात करें तो यह 6.21 इंच के डिस्प्ले, वाटरड्रॉप नॉच, किरिन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और अन्य फीचर्स के साथ आता है।

Honor 10 Lite लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें
ख़ास बातें
  • हॉनर 10 लाइट की कीमत 1399 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) से शुरू
  • Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Honor 10 Lite में
विज्ञापन
Honor 10 Lite स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Huawei के सब-ब्रांड हॉनर का यह हैंडसेट Honor 10 का कमज़ोर वर्ज़न है। हॉनर 10 लाइट की अहम खासियतों की बात करें तो यह 6.21 इंच के डिस्प्ले, वाटरड्रॉप नॉच, किरिन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और अन्य फीचर्स के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है और इसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं। भारतीय मार्केट में Honor 10 आ चुका है। ऐसे में हम Honor 10 Lite स्मार्टफोन को जल्द ही लाए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

Honor 10 Lite कीमत

चीन में हॉनर 10 लाइट की कीमत 1399 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 1,699 चीनी युआन (करीब 17,500 रुपये) है। सबसे महंगा मॉडल 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 1899 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है।

स्मार्टफोन ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट रेड, लिली वैली व्हाइट और मैजिक नाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Honor 10 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 415 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉम किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

Honor 10 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,  जीपीएस/ ए जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Decent performance
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average cameras
  • Camera AI isn’t useful
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉम किरिन 710
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »