Nokia का नया स्मार्टफोन 5 दिसंबर को होगा लॉन्च

Nokia 8.2, Nokia 5.2, Nokia 2.3: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global अगले महीने 5 दिसंबर को अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 नवंबर 2019 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Nokia Mobile के ट्विटर अकाउंट से टीज़र वीडियो पोस्ट
  • Nokia 8.1 का अपग्रेड Nokia 8.2 5 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च
  • Nokia 5.2 से भी उठ सकता है पर्दा

Nokia 8.2, Nokia 5.2, Nokia 2.3: नोकिया का नया स्मार्टफोन 5 दिसंबर को होगा लॉन्च

Nokia 8.2, Nokia 5.2, Nokia 2.3: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global अगले महीने 5 दिसंबर को अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी एचएमडी ग्लोबल ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर वो कौन सा प्रोडक्ट है, Nokia 8.1 के ग्लोबल लॉन्च डेट को देखा जाए तो एचएमडी ग्लोबल का आगामी नोकिया फोन Nokia 8.2 हो सकता है। हाल ही में इस बात का संकेत मिला था कि यह आगामी नोकिया फोन Nokia 2.3 हो सकता है। ऐसा भी कहा जा रहै है कि कंपनी अगले महीने Nokia 5.2 को लॉन्च कर सकती है।

ट्विटर पर आधिकारिक नोकिया मोबाइल अकाउंट से 15 सेकेंड की एक वीडियो को साझा किया गया है जिसमें इस बात का जिक्र है कि कंपनी अगले महीने 5 दिसंबर को नए प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। टीज़र वीडियो में इस बात का खुलासा तो नहीं किया गया है कि आखिर HMD Global अगले महीने किस प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है।
  याद करा दें कि एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल 5 दिसंबर को नोकिया 8.1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस साल इसी दिन कंपनी Nokia 8.1 के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च कर सकती है। याद रहे कि नोकिया 8.1 में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। नोकिया 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। नोकिया ब्रांड के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Nokia 8.1 Price in India की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हाल ही में नोकिया 8.1 की कीमत में कटौती की गई है और अब यह 14,999 रुपये की कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

Nokia 8.2 के साथ नोकिया 2.3 (Nokia 2.3) से भी पर्दा उठाया जा सकता है। नोकिया 2.3 को डिस्ट्रीब्यूर डेटाबेस में लिस्ट किया गया था, साथ ही कहा जा रहा है कि यह आगामी नोकिया फोन तीन कलर वेरिएंट में उतारा जा सकता है। जून में लॉन्च हुए Nokia 2.2 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है यह नोकिया फोन।

इसके अलावा HMD Global अगले महीने 5 दिसंबर को Nokia 5.2 स्मार्टफोन से भी पर्दा उठा सकती है। नोकिया 5.2 स्मार्टफोन जुलाई में कुछ लीक तस्वीरों में स्पॉट किया गया था। स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद ही इस बात का पता चलेगा कि कंपनी आखिर अगले महीने किस प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.