Nokia का MWC इवेंट 23 फरवरी को, कई नोकिया हैंडसेट हो सकते हैं लॉन्च

Nokia द्वारा भेजे गए इनविटेशन के मुताबिक, नोकिया इवेंट एक दिन पहले यानी 23 फरवरी को बार्सिलोना में होगा। यह इवेंट लोकल समय अनुसार शाम 4 बजे (भारत में रात 8:30 बजे) शुरू होगा।

Nokia का MWC इवेंट 23 फरवरी को, कई नोकिया हैंडसेट हो सकते हैं लॉन्च

Nokia इवेंट बार्सिलोना में 23 फरवरी को भारतीय समय अनुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा

ख़ास बातें
  • इस इवेंट में नोकिया 8.2 5जी, नोकिया 5.2 और नोकिया 1.3 लॉन्च हो सकते हैं
  • इस इवेंट में Nokia 'Original' Series के लॉन्च की भी खबर है
  • Nokia 8.2 5G फोन में Snapdragon 765 चिपसेट दिया जाएगा
विज्ञापन
HMD Global मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) से एक दिन पहले 23 फरवरी को अपना एक प्रैस इवेंट आयोजित करने जा रहा है। नोकिया ब्रांड की लाइसेंस धारक यह कंपनी ने इस इवेंट में अपने कई डिवाइस पेश कर सकती है। कंपनी के कुछ स्मार्टफोन को लेकर हम पिछले कुछ समय में लीक्स भी देख चुके हैं। इनमें Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2, Nokia 1.3 आदि स्मार्टफोन शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी नया नोकिया ‘ऑरिजनल' स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।

एचएमडी ग्लोबल के द्वारा भेजे गए आमंत्रण के मुताबिक, एमडब्ल्यूसी से एक दिन पहले यानी 23 फरवरी को बार्सिलोना में यह इवेंट लोकल समय अनुसार शाम 4 बजे (भारत में रात 8:30 बजे) शुरू होगा। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि इस इवेंट में कंपनी एक से अधिक स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। अभी तक मिले लीक्स के मुताबिक, नोकिया ब्रांड के तहत एचएमडी ग्लोबल चार फोन लॉन्च कर सकती है। इन सभी फोन के बारे में अभी तक मिली जानकारियां इस प्रकार है।
 

Nokia 8.2 5G price, specifications (Expected)

नोकिया 8.2 5जी फोन 459 यूरो (लगभग 36,000 रुपये) कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की ग्लोबल कीमत को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। खबर है कि Nokia 8.2 5G में पीओएलईडी या एलसीडी पैनल और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट होगा। यह चिपसेट 5जी सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होने का दावा भी किया जा रहा है। यह खबर भी है कि नोकिया फोन का एक लिमिटेड एडिशन होगा, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज के विकल्प होंगे।

नोकिया 8.2 5जी में 32-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा शामिल किया जा सकता है। इसका सेटअप मौजूदा नोकिया 7.2 जैसा हो सकता है। इस फोन में 3,500 एमएएच बैटरी और 3.5 एमएम हैडफोन जैक भी शामिल होगा। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
 

Nokia 5.2 price, specifications (Expected)

नोकिया 5.2 के बारे में चल रही खबरों की बात करें तो इस फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट होने की जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन 169 यूरो (लगभग 13,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।

Nokia 5.2 में नोकिया 6.2 से मेल खाता कैमरा सेटअप शामिल होने की खबर है। इसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसमें 6.2-इंच का एलसीडी पैनल दिया जा सकता है।

नोकिया  5.2 में स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट शामिल होने का दावा किया गया है। खबर है कि इसमें 3,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जाएगी। इसमें नोटिफिकेशन लाइट भी होगी और यह कई रंगों के विकल्प में पेश किया जा सकता है।
 

Nokia 1.3 specifications (Expected)

नोकिया 1.3 कंपनी का बेसिक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। यह फोन 79 यूरो (लगभग 6,200 रुपये) कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज होने की खबर है। फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसमें 3डी नैनो टेक्सचर वाला बैक कवर होगा और लगभग 6-इंच की डिस्प्ले होगी। खबर है कि नोकिया 1.3 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और मीडियाटेक का चिपसेट शामिल होगा।

बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने एमडब्ल्यूसी 2020 में पेश की जाने वाली डिवाइसों की फिलहाल जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल नोकिया ‘Original' सीरीज के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia smartphone, Nokia Original series
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »