Nokia का 19 मार्च को होने वाला इवेंट ऑनलाइन होगा आयोजित

HMD Global इस ऑनलाइन इवेंट में Nokia 8.2 5G, Nokia 1.3 और Nokia 5.3 फोन से उठा सकती है पर्दा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 मार्च 2020 14:39 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 1.3 नोकिया का एंट्री-लेवल फोन होगा
  • Nokia 8.2, नोकिया का पहला 5जी फोन हो सकता है
  • HMD Global पहले इन फोन को MWC 2020 में करने वाली थी लॉन्च

Nokia 5.3 में होगी 4,000 एमएएच की बैटरी

HMD Global 19 मार्च को लंदन में इवेंट आयोजित करने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के चलते अब यह इवेंट भी सिर्फ ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। एचएमडी ग्लोबल ऐलान कर चुकी है कि इस इवेंट में Nokia का पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि इस इवेंट में कंपनी Nokia 8.2 5G, Nokia 1.3 और Nokia 5.3 फोन लॉन्च करेगी। नोकिया 8.2 फोन को लेकर एक मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन होने का दावा है, जबकि नोकिया 5.3 मार्केट में Nokia 5.1 के अपग्रेड के तौर पर आएगा।

कंपनी ने अपने इस ऑनलाइन इवेंट की जानकारी नए इनवाइट्स और लाइव स्ट्रिम लिंक के साथ भेज दी है। HMD Global का यह इवेंट गुरुवार 19 मार्च को भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। आप इस इवेंट को लाइव यूट्यूब पर देख सकते हैं।

हाल ही में ऑनलाइन लीक हुई एक तस्वीर के मुताबिक, नोकिया का पहला 5जी फोन सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा जिसमें 4 कैमरे दिए जाएंगे। यह डिज़ाइन पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 7.2 से काफी मेल खाता है। अनुमान है कि इसका अपग्रेड Nokia 8.2 एचएमडी ग्लोबल का पहला 5जी फोन होगा। इस फोन में वाटर-ड्रॉप नॉच है और फोन का निचला हिस्सा काफी मोटा है।

अब आते हैं Nokia 5.3 पर, जिसको लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन में 6.55 इंच का डिस्प्ले, 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। बैटरी 4,000 एमएएच की होगी और यह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। चारकोल और सेयान रंग दो विकल्प होंगे। तीसरे कलर वेरिएंट के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। खबर है कि फोन में चार रियर कैमरे दिए जाएंगे, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 8 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। गीकबेंच की लिस्टिंग के अनुसार, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660/665 प्रोसेसर होगा।
Advertisement

कंपनी बेहद ही किफायती Nokia 1.3 फोन को भी लॉन्च कर सकती है। इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर खबरें है कि इसमें 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Clean Android experience
  • Bad
  • Processor is underpowered for the price
  • Underwhelming low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम 215

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.