Nokia 7.2 को मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट, जुड़े ये नए फीचर्स

यह अपडेट Nokia 7.2 के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है, जिसमें एंड्रॉयड 10 गेस्चर नेविगेशन, स्मार्ट रिप्लाइ, बेहतर प्राइवसी कंट्रोल, फोकस मोड और डिजिटल वेलबिंग के लिए फैमिली लिंक शामिल है।

Nokia 7.2 को मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट, जुड़े ये नए फीचर्स

Nokia 7.2 में अब एंड्रॉयड 10 के साथ मिलेगा स्टॉक इंटरफेस

ख़ास बातें
  • Nokia 7.2 स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में हुआ था लॉन्च
  • HMD ग्लोबल ने हाल में किया था एंड्रॉयड 10 अपडेट रोडमैप बदलने का ऐलान
  • एंड्रॉयड 10 अपडेट पाने वाला Nokia का आठवां स्मार्टफोन है नोकिया 7.2
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी HMD Global आज की तारीख में स्मार्टफोन मार्केट में एक लोकप्रिय नाम है। मार्केट में नोकिया ब्रांडे के अब कई स्मार्टफोन और फीचर फोन पेश बिक रहे हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर काम करते हैं। अब कंपनी ने नोकिया ब्रांड के एक पॉपुलर स्मार्टफोन के लिए अपडेट ज़ारी कर दिया है, यह फोन है Nokia 7.2 जो कि पिछले साल लॉन्च किया गया था। फोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट नए फीचर्स के साथ रोलआउट किया गया है।

Nokia 7.2 पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुआ था, जिसकी कीमत थी 18,599 रुपये। लॉन्च के वक्त यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता था, लेकिन अब कंपनी ने इस फोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी कर दिया है।

यह अपडेट नोकिया 7.2 के लिए गूगल का लेटेस्ट वर्ज़न ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 10 लेकर आया है। यह नोकिया का आठवां स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड 10 अपडेट दिया जा रहा है। इससे पहले Nokia 9 PureView, Nokia 8.1, Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 6.1, और Nokia 2.2 में एंड्रॉयड 10 दिया जा चुका है।

यह अपडेट नोकिया 7.2 के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है, जिसमें एंड्रॉयड 10 गेस्चर नेविगेशन, स्मार्ट रिप्लाई, बेहतर प्राइवसी कंट्रोल, फोकस मोड और डिजिटल वेलबिइंग के लिए शामिल हैं। एचएमडी इंडिया का रिकॉर्ड रहा है कि वह अपने प्रोडक्ट्स के लिए नियमित तौर पर नया सॉफ्टवेयर अपडेट लेकर आती है और अब नोकिया 7.2 यूज़र्स भी इस अपडेट के जरिए मिले शानदार फीचर्स से कंपनी की सरहाना जरूर करेंगे।

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने ऐलान किया था कि COVID-19 यानी कोरोना वायरस महामारी की वजह से कंपनी को अपना एंड्रॉयड 10 अपडेट रोडमैप बदलना पड़ेगा। इसके बावजूद कंपनी अपने अधिकतर स्मार्टफोन में 2020 की दूसरी तिमाही तक एंड्रॉयड 10 अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लिस्ट में नोकिया 7.2 स्मार्टफोन भी शामिल था और पहली तिमाही में ही इसके लिए अपडेट ज़ारी कर दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Clean Android experience
  • कमियां
  • Processor is underpowered for the price
  • Underwhelming low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Android 10, Android One
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »