• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD Global के नए स्मार्टफोन का रेंडर लीक, डुअल कैमरा के साथ दिखा ऐसा डिजाइन!

HMD Global के नए स्मार्टफोन का रेंडर लीक, डुअल कैमरा के साथ दिखा ऐसा डिजाइन!

अभी तक फोन के नाम के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। कंपनी इसे क्या नाम देती है, यह देखने वाली बात होगी।

HMD Global के नए स्मार्टफोन का रेंडर लीक, डुअल कैमरा के साथ दिखा ऐसा डिजाइन!

कंपनी का पहला फोन Nokia C12 Plus (फोटो में) की तरह एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है।

ख़ास बातें
  • कंपनी का यह स्मार्टफोन डुअल कैमरा डिवाइस होने वाला है
  • फोन HMD Global के नाम से ही लॉन्च होगा
  • फोन के रियर में संभावित तौर पर प्लास्टिक पैनल देखने को मिल सकता है
विज्ञापन
HMD Global जल्द ही अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। कंपनी का यह स्मार्टफोन डुअल कैमरा डिवाइस होने वाला है जैसा कि रेंडर्स में पता चल रहा है। इससे पहले एचएमडी ग्लोबल Nokia ब्रैंड के तहत स्मार्टफोन लॉन्च करती थी। लेकिन अब फोन HMD Global के नाम से ही लॉन्च होगा। फोन के रियर में लोगो भी HMD का ही होगा। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में अन्य डिटेल्स।

HMD Global के कथित स्मार्टफोन N159V (मॉडल नम्बर) के बारे में लेटेस्ट लीक इसके रेंडर्स को सामने लेकर आता है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट की मानें तो फोन रियर में डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है। फोन के रेंडर में ब्लैक कलर का डिवाइस देखा जा सकता है जिसके रियर में HMD लोगो भी नजर आ रहा है। यह लोगो रियर पैनल के ठीक सेंटर में दिया गया है। इसके अलावा कोई और ब्रैंडिंग कंपनी ने यहां पर नहीं की है। फोन में रियर में डुअल कैमरा भी दिख रहा है जिसके साथ में LED फ्लैश भी है। 

हालांकि अभी तक फोन के नाम के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। कंपनी इसे क्या नाम देती है, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन इसके रेंडर को देखकर कहा जा सकता है कि यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन हो सकता है। फोन के रियर में संभावित तौर पर प्लास्टिक पैनल देखने को मिल सकता है। इसके वॉल्यूम और पावर बटन फोन के राइट स्पाइन पर मौजूद हैं। 

लीक हुई इमेज देखकर कहा जा सकता है कि फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले में एक पंचहोल कटआउट भी मिल सकता है जिसके अंदर फोन का सेल्फी कैमरा फिट होगा। 3.5mm जैक के बारे में यहां पुष्टि नहीं की जा सकती है, क्योंकि इमेज में जैक नहीं देखा जा सकता है। इससे पहले आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, HMD के लिए भारतीय स्मार्टफोन मार्केट प्राथमिकता में रहेगी। कंपनी यहां दो स्मार्टफोन के लॉन्च से शुरुआत करेगी। स्मार्टफोन्स को पॉपुलर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon, Flipkart पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। 

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि HMD Global Nokia स्मार्टफोन्स ऑफलाइन बेचने पर ज्यादा जोर देगी। 2024 से लेकर 2026 तक कंपनी दोनों ही ब्रैंडिंग के साथ स्मार्टफोन मार्केट में पेश करती रहेगी। कंपनी के ये अपकमिंग स्मार्टफोन GSMA IMEI डेटाबेस में भी देखे गए हैं। इनके मॉडल नम्बर N159V और TA-1585 बताए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »