• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD भारत में ला रही अपना पहला स्मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्च, बदल गया है नाम!

HMD भारत में ला रही अपना पहला स्मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्च, बदल गया है नाम!

HMD  भारत में अपने ब्रांड के तहत फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा था। अब HMD ने पुष्टि की है कि फोन एक अलग नाम के साथ आएगा।

HMD भारत में ला रही अपना पहला स्मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्च, बदल गया है नाम!

Photo Credit: HMD

HMD Pulse में 6.65 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • HMD Pulse में 6.65 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD Pulse के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • HMD Pulse में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
HMD कथित तौर पर HMD Arrow पर काम कर रहा है, बीते कुछ समय से इस फोन से संबंधित अफवाहें बाजार में बनी हुई हैं। HMD  भारत में अपने ब्रांड के तहत फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा था। अब HMD ने पुष्टि की है कि फोन एक अलग नाम के साथ आएगा। HMD लॉन्च समयसीमा के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है, लेकिन अफवाहों के अनुसार, यह 25 जुलाई को आएगा। आगामी स्मार्टफोन एक रीब्रांडेड HMD Pulse के तौर पर दस्तक दे सकता है जो अप्रैल में यूरोप में पेश हुआ।


HMD Arrow का नाम बदला


HMD ने X हैंडल के जरिए खुलासा किया कि उसने अपने आगामी स्मार्टफोन के लिए "Arrow" नाम चुना है, लेकिन कानूनी कारणों के चलते ब्रांड को इस नाम का इस्तेमाल करने से रोकना पड़ रहा है। अभी पता चला है कि स्मार्टफोन का फाइनल नाम कुछ दिनों में पता चलेगा। HMD ने एक्स पर एक यूजर कॉन्टेस्ट के आधार पर आगामी फोन के लिए Arrow नाम का चयन किया। ब्रांड ने साफ किया कि कॉन्टेस्ट के लिए एंट्री अभी भी खुली हुई हैं और जीतने वालों को जल्द ही प्राइज मिलेगा।

HMD फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए 25 जुलाई को भारत में एक इवेंट आयोजित करने का प्लान बना रही है। कथित स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट कर सकता है। HMD का आगामी स्मार्टफोन HMD Pulse का रीब्रांड हो सकता है। HMD Pulse को इस साल अप्रैल में यूरोप में लॉन्च किया गया था।


HMD Pulse Specifications


HMD Pulse में 6.65 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह ऑक्टा-कोर 12nm Unisoc T606 चिप पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Pulse एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। HMD Pulse की कीमत EUR 140 (करीब 12,460 रुपये) है। यह स्मार्टफोन एटमॉस ब्लू, ड्रीमी पिंक और मेट्योर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »