Hmd Phone

Hmd Phone - ख़बरें

  • HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
    HMD Global का अपकमिंग HMD Crest 2 Pro हालिया लीक्स में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.78-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। बैटरी भी इसकी खासियत हो सकती है, क्योंकि इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है।
  • भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
    Sarvam AI ने घोषणा की है कि वह इस साल मई तक अपना मेड इन इंडिया स्मार्ट आईवेयर Sarvam Kaze लॉन्च करेगी। यह जानकारी India AI Impact Summit 2026 के दौरान कंपनी के कोफाउंडर प्रत्युष कुमार ने दी। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्ट ग्लास डेवलपर्स को ज्यादा एप्लिकेशन बनाने की सुविधा देगा। इसके साथ ही Sarvam ने फीचर फोन में AI टेक्नोलॉजी लाने के लिए HMD के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। Qualcomm और Bosch के साथ भी सहयोग की घोषणा की गई है, जिससे अलग अलग डिवाइस सेगमेंट में AI इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा।
  • Top Smartphones Under 10K (2026): बजट 10 हजार? ये हैं अभी खरीदने लायक नए स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट 10,000 रुपये तक है, तो 2025 में इस रेंज में कई नए स्मार्टफोन ऑप्शंस मिल रहे हैं। हालिया लॉन्च हुए इन फोन्स में बड़े डिस्प्ले, 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा और 5,000mAh से ज्यादा बैटरी जैसी खूबियां देखने को मिलती हैं। इस लिस्ट में Lava, Samsung, HMD, Motorola, AI+ और Itel जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन शामिल हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, वीडियो स्ट्रीमिंग और बेसिक गेमिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं। बजट सेगमेंट में बेहतर फीचर्स चाहने वालों के लिए ये फोन मजबूत विकल्प बन सकते हैं।
  • न 4G न 5G, HMD Pulse 2+ में मिलेगी 4.5G कनेक्टिविटी! लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
    HMD का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Pulse 2+ लॉन्च से पहले चर्चा में आ गया है। ताजा लीक के मुताबिक, इस फोन में 6.7-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T615 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है, जिसे 4GB और 6GB RAM ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 20W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेक्शन में 50MP का मेन कैमरा और 13MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल HMD ने इन लीक स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है।
  • HMD Pulse 2 के नाम से आ रहा है 'बजट' स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स!
    HMD के अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Pulse 2 के स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक, फोन में 6.7-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। फोन 5,000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग और Android 15 OS के साथ आ सकता है।
  • HMD लाई 'लोहे सा मजबूत' फोन, दस्ताने पहन भी चलेगी टच स्क्रीन, 10 दिन की बैटरी! जानें डिटेल
    HMD ने नया फीचर फोन HMD Terra M मार्केट में उतारा है जो कठोर परिस्थितियों में भी चलता रह सकता है। कंपनी का दावा है कि यह चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कम्युनिकेशन प्रदान कर सकता है। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और 2.8 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें पुश टू टॉक इमरजेंसी फीचर है। फोन MIL-STD-810H जैसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है। यह IP68 और IP69K रेटिंग से लैस है।
  • Top Smartphones Under Rs 10,000 (2025): Samsung से लेकर Motorola तक, ये हैं 8 लेटेस्ट 'बजट' स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट लगभग 10,000 रुपये तक है और आप एक लेटेस्ट और बेहतर फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हमने इस लिस्ट में ऐसे स्मार्टफोन चुनें हैं, जो हालिया महीनों में ही लॉन्च हुए हैं और इनमें डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी जैसे महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में अच्छे स्पेसिफिकेशन्स मिल रहे हैं। इनमें Lava, HMD, Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।
  • HMD Barbie Phone की भारत में सेल शुरू, मात्र 7999 रुपये में डबल डिस्प्ले के साथ ऐसे फीचर्स
    HMD Barbie Phone आज से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। Barbie Phone की कीमत 7,999 रुपये है और यह फोन सिर्फ पावर पिंक कलर में आता है। Barbie Phone में 2.8 इंच की QVGA इनर डिस्प्ले और 1.77 इंच की QQVGA कवर डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर है। एचएमडी बार्बी फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
  • HMD ने बार्बी फैंस के लिए भारत में लॉन्च किया फ्लिप फोन, कीमत Rs 7,999; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    HMD ने भारतीय बाजार में एक बिलकुल नए फ्लिप फोन की घोषणा की है। यह फीचर फोन Barbie Phone नाम से आता है। HMD Barbie Phone को पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है और अब, इसने भारत में कदम रखा है। नया फीचर फोन बार्बी की आइकॉनिक पिंक कलर स्कीम में आता है। HMD Barbie Phone की भारत में कीमत 7,999 रुपये है। ग्राहक इसे HMD की इंडिया वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन केवल पिंक (Power Pink नाम से) कलर में आता है।
  • HMD Barbie Flip Phone भारत में होगा पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
    HMD ने HMD Barbie Flip Phone को पेश करने की घोषणा की है। HMD Barbie Flip Phone में क्लेमशेल डिजाइन के साथ 2.8 इंच की QVGA इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, वहीं 1.77 इंच की एक्सटरनल कलर डिस्प्ले शामिल है। यह फोन Unisoc T107 चिपसेट से लैस है। फोन में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन S30+ OS पर काम करता है। 
  • HMD और Xplora ने मिलाया हाथ, लाएंगी युवाओं के लिए खास स्मार्टफोन!
    HMD अब Xplora के साथ मिलकर युवाओं पर फोकस करने जा रही है। कंपनी खासतौर पर युवाओं के लिए स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद डिजिल वर्ल्ड में यूजर को सेफ और बैलेंस्ड एक्सपीरियंस देना है। स्मार्टफोन में पेरेंट्स स्क्रीन टाइम, नेगेटिव सोशल मीडिया आदि को भी कंट्रोल कर सकेंगे। कंपनी का टारगेट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 (मार्च) में ये प्रोडक्ट्स पेश करने का है।
  • HMD ला रही वेनम थीम वाला Fusion Phone, मूवी रिलीज होने से पहले देगा दस्तक
    HMD ग्लोबल एक नए कॉलोब्रेशन फोन के लिए तैयारी कर रही है। HMD ने एक्स पर एक अल्टीमेट सिंबियोटिक फोन की झलक पेश की है। टीजर से पता चला है कि वेनम सिंबियोट स्टैंडर्ड HMD Fusion की जगह लेगा, जो इसे एक ड्रामेटिक एस्थेटिक मेकओवर देगा। जैसे कि वेनम: द लास्ट डांस 25 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयारी है, फ्रेंचाइजी के फैंस जल्द ही वेनम पर बेस्ड HMD Fusion लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं।
  • Barbie Doll के बाद Barbie Phone…गुलाबी रंग में लॉन्‍च हुआ HMD Barbie, जानें दाम और खूबियां
    HMD Barbie flip Phone : नोकिया स्‍मार्टफोन बनाने वाली HMD ग्‍लोबल ने Barbie Phone को लॉन्‍च किया है, जोकि एक फ्लिप फोन है।
  • बचपन के खिलौने वाले फ्लिप फोन की याद दिलाएगा HMD का अपकमिंग Barbie फोन, लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन
    HMD Barbie फोन टॉय फोन के समान लगता है। इसमें समाने की ओर बड़े फॉन्ट साइज में Barbie लिखा है। वहीं, पीछे एक सिंगल कैमरा और एक फ्लैश यूनिट शामिल है।
  • HMD Barbie फ्लिप फोन 28 अगस्त को होगा लॉन्च, टीजर रिलीज
    HMD Barbie में सिर्फ 5W की चार्जिंग दी गई है।

Hmd Phone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »