• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD Pulse के डिजाइन, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

HMD Pulse के डिजाइन, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

HMD Pulse में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी, जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन है। यह फोन Unisoc T606 चिपसेट से लैस होगा।

HMD Pulse के डिजाइन, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: Onleaks/mysmartprice

HMD Pulse में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • HMD Pulse में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी।
  • HMD Pulse में 4GB RAM और 8GB RAM दी जाएगी।
  • HMD Pulse में 5,000mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन
HMD जल्द ही HMD-ब्रांडेड स्मार्टफोन को पेश करेगी, इसकी पुष्टि फरवरी में हुई थी। अब ऐसा लग रहा है कि HMD Pulse मार्केट में आने वाले पहले HMD फोन में से एक हो सकता है। लोकप्रिय टिपस्टर ओनलीक्स के साथ MySmartPrice की एक नई रिपोर्ट में HMD Pulse के फोटो और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको HMD Pulse स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HMD Pulse डिजाइन


HMD Pulse के लीक हुए रेंडर से पता चला है कि इसमें फ्रंट में एक पंच होल स्क्रीन है। फोन के बैक पैनल पर ऊपरी बाएं कॉर्नर पर ब्लैक कलर का ड्यूल कैमरा मॉड्यूल और सेट्रर में HMD ब्रांडिंग के साथ एक सामान्य लुक मिलता है। फोटो से पता चला है कि फोन तीन कलर्स में जैसे कि ब्लैक, ब्लू और पिंक उपलब्ध होगा।


HMD Pulse के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट से पता चला है कि HMD Pulse में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले होगी, जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन है। यह फोन Unisoc T606 चिपसेट से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 8GB RAM दी जाएगी। HMD Pulse आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 14 ओएस के साथ आएगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, लेकिन इसकी चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

यह अनुमान लगाया गया है कि HMD Pulse दो अन्य मॉडल, जैसे Pulse+ औरPulse Pro से जुड़ जाएगा। इन वेरिएंट्स की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। ब्रांड कथित तौर पर HMD Legend, Legend+ और Legend Pro स्मार्टफोन भी तैयार कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, HMD इस साल जुलाई में बार्बी-थीम वाले फ्लिप फोन के साथ Pulse और Legend सीरीज को पेश कर सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »