• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD Arrow सस्ता स्मार्टफोन भारत में होगा लॉन्च, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!

HMD Arrow सस्ता स्मार्टफोन भारत में होगा लॉन्च, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!

एचएमडी ग्लोबल का नया फोन भारत में HMD Arrow नाम से आने वाला है।

HMD Arrow सस्ता स्मार्टफोन भारत में होगा लॉन्च, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!

Photo Credit: HMD Global

HMD Arrow के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन HMD Pulse (फोटो में) के ही स्पेसिफिकेशंस कैरी करेगा।

ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल का नया फोन भारत में HMD Arrow नाम से आने वाला है
  • इसमें 6.65 इंच का IPS डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है
  • फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ बेस वेरिएंट होगा
विज्ञापन
HMD भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। नए फोन के नाम को खोजने के लिए कंपनी ने अनोखा तरीका अपनाया था। HMD ने एक कॉन्टेस्ट चलाया जो कि #HMDNameOurSmartphone से था। इसके तहत यूजर्स ने भारत में कंपनी के नए स्मार्टफोन के बहुत सारे नाम सुझाए। आखिरकार अब स्मार्टफोन मेकर ने भारत में लॉन्च होने वाले अपने नए स्मार्टफोन के नाम का खुलासा कर दिया है। 

HMD Arrow 
एचएमडी ग्लोबल का नया फोन भारत में HMD Arrow नाम से आने वाला है। कंपनी की रणनीति फिलहाल कहती है कि वह अलग-अलग मार्केट्स में अलग-अलग नाम से स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। यूजर्स ने भी भारत के लिए बहुत से रोचक नाम सुझाए थे जिनमें Indhumanoid, Manbha, Naruto, Brahmos जैसे नाम शामिल रहे। लेकिन अंत में HMD Arrow को फाइनल कर दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में यूरोप के अंदर एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। यह फोन HMD Pulse के नाम से लॉन्च किया गया है। 

HMD Arrow के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन HMD Pulse के ही स्पेसिफिकेशंस कैरी करेगा। लेकिन Arrow नाम सिर्फ भारत के लिए चुना गया है। यानि इस नाम से यह फोन अन्य किसी मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इस लिहाज से HMD Arrow के स्पेसिफिकेशंस भी यहां गिनाए जा सकते हैं। 

HMD Arrow एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जा सकता है। इसमें 6.65 इंच का IPS डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्क्रीन पर पंच होल डिजाइन के साथ नॉच देखने को मिल सकता है। फोन में microSD कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Unisoc T606 चिपसेट होगा। 

फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ बेस वेरिएंट होगा। इसके अलावा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का एक अन्य वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। यह सिंगल कैमरा के साथ आने वाला है। यानी रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा जैसा कि Pulse में देखने को मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 10W चार्जर होगा। इसके अलावा डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जा सकता है। HMD Arrow के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »