Vivo Z1 Pro कल होगा लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

वीवो ज़ेड1 प्रो हैंडसेट स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और एड्रेनो 616 जीपीयू के साथ आएगा। लेटेस्ट चिपसेट 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Vivo Z1 Pro कल होगा लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
ख़ास बातें
  • वीवो ज़ेड1 प्रो में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होगा
  • Vivo Z1 Pro की वास्तविक तस्वीरें हाल ही में लीक हुई थीं
  • माना जा रहा है कि Vivo Z1 Pro, Vivo Z5x का ही वेरिएंट होगा
विज्ञापन
Vivo Z1 Pro को बुधवार को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले नए Vivo फोन में तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच की बैटरी होने की पुष्टि हो चुकी है। Vivo ने हाल ही में सोशल मीडिया टीज़र्स के ज़रिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की जानकारी दी थी। Vivo Z1 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का होल-पंच सेल्फी कैमरा भी होगा। Flipkart और अन्य चैनल्स से पता चला था कि Vivo Z1 Pro भारत में इस ई-कॉमर्स साइट पर ही मिलेगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले आइए आपको इस बारे में बताते हैं कि हमें Vivo Z1 Pro के बारे में क्या पता है...
 

Vivo Z1 Pro की कीमत, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वीवो कल अपने नए Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। ऐसे में आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Vivo इंडिया के Youtube चैनल पर होगी। वीवो ज़ेड1 प्रो की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन इसके लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है। इससे पुष्टि हुई है कि 3 जुलाई को लॉन्च किए जाने के बाद फोन को फ्लिपकार्ट पर ही बेचा जाएगा।


माना जा रहा है कि Vivo Z1 Pro, Vivo Z5x का ही वेरिएंट होगा। देखा जाए तो चीनी मार्केट में वीवो ज़ेड5एक्स की कीमत 1,398 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के तीन और वेरिएंट हैं- 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। जिनकी कीमतें क्रमशः 1,498 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये), 1,698 चीनी युआन (करीब 17,400 रुपये) और 1,998 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) हैं। हम भारत में वीवो ज़ेड1 प्रो की कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।
 

Vivo Z1 Pro स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

कंपनी ने एक ट्वीट के ज़रिए बताया था कि वीवो ज़ेड1 प्रो हैंडसेट स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और एड्रेनो 616 जीपीयू के साथ आएगा। लेटेस्ट चिपसेट 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। यह चिपसेट Snapdragon X15 LTE मॉडम के साथ आता है। नए Vivo फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

पुरानी टीज़र्स के मुताबिक, वीवो ज़ेड1 प्रो में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले (होल-पंच) सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। फोन में गेमिंग के लिए अलग मोड भी होगा। इससे मोबाइल गेमर्स का अनुभव बेहतर हो जाएगा।

आधिकारिक टीज़र्स से फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन तो पता चल चुके हैं। Vivo Z1 Pro की वास्तविक तस्वीरें हाल ही में लीक हुई थीं। इनमें तीन रियर कैमरे, होल-पंच डिस्प्ले और ग्रेडिएंट डिज़ाइन की झलक मिली थी। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Decent cameras
  • Good value for money
  • कमियां
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »