• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 होंगे लॉन्चः कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में यह है पता...

Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 होंगे लॉन्चः कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में यह है पता...

Xiaomi अगले हफ्ते होने वाले इवेंट में Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro को लॉन्च करेगी। चौंकाने वाली बात है कि अब तक हमारा सामना इन हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन से संबंधित किसी रिपोर्ट से नहीं हुआ है।

Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 होंगे लॉन्चः कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में यह है पता...

Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro को ऑनलाइन इवेंट में किया जाएगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 9 प्रो अपग्रेडेड कैमरे के साथ आएगा
  • Mi.com और अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर एक जैसे ही माइक्रोसाइट लाइव
  • Redmi Note 9 में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले हो सकते हैं
विज्ञापन
Xiaomi ने खुलासा कर दिया है कि Redmi Note 9 सीरीज़ को भारत में 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन के फीचर्स से संबंधित टीज़र्स भी ज़ारी करने शुरू कर दिए हैं। टीज़र आर्टवर्क से साफ है कि यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके अलावा रेडमी नोट 9 सीरीज़ में फास्ट चार्जिंग क्षमता भी दी जाएगी। कंपनी के पुराने लॉन्च पर ध्यान रखें तो Xiaomi अगले हफ्ते होने वाले इवेंट में Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro को लॉन्च करेगी। चौंकाने वाली बात है कि अब तक हमारा सामना इन हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन से संबंधित किसी रिपोर्ट से नहीं हुआ है।
 

Redmi Note 9 expected price in India (expected)

Xiaomi ने अभी तक अपने रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो हैंडसेट की कीमतों को लेकर कोई इशारा नहीं दिया है। लेकिन Redmi Note 8 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये को देखते हुए हम Redmi Note 9 का दाम 10,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं। जहां तक बात पावरफुल Redmi Note 9 Pro हैंडसेट की है तो इसका दाम 15,000 रुपये के आसपास हो सकता है।
 

Redmi Note 9 specifications (expected)

शाओमी ने हाल ही में वादा किया था कि वह जल्द ही मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर वाला हैंडसेट लाएगी। क्वालकॉम के पोर्टफोलियो में स्नैपड्रैगन 720जी की हैसियत को देखते हुए लगता है कि यह रेडमी नोट 9 प्रो का हिस्सा होगा। अगर ऐसा होता है तो रेडमी नोट 9 प्रो हैंडसेट ISRO के 'नाविक' नेविगेशन सिस्टम के साथ आएगा। जहां तक बात रेडमी नोट 9 की है तो यह साफ नहीं है कि कंपनी मीडियाटेक प्रोसेसर पर भरोसा करने वाली है या क्वालकॉम पर।

Redmi Note 8 सीरीज़ के दोनों ही हैंडसेट क्वाड रियर सेटअप के साथ आए थे। पूरी संभावना है कि रेडमी नोट 9 प्रो के दोनों ही वेरिएंट क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएं। हालांकि, रेडमी नोट 8 और नोट 8 प्रो में वर्टिकल कैमरा सेटअप है। जबकि Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। अमेज़न इंडिया पर लाइव माइक्रोसाइट से इशारा मिलता है कि Xiaomi ने अपनी लेटेस्ट सीरीज़ के डिज़ाइन के लिए Huawei Mate 20 Pro से प्रेरणा ली है।

Xiaomi India के मनु कुमार जैन ने कहा है कि रेडमी नोट 9 प्रो अपग्रेडेड कैमरे के साथ आएगा। Redmi Note 7 Pro को मार्केट में 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लाया गया। इसके बाद Redmi Note 8 Pro में 64 मेगापिक्सल सेंसर था। ऐसा लगता है कि शाओमी अपने रेडमी नोट 9 प्रो हैंडसेट में 109 मेगापिक्सल का कैमरा देगी। यहां पर Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर दिए जाने की संभावना है।

Mi.com और अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर एक जैसे ही माइक्रोसाइट लाइव किए गए हैं। यहां से रेडमी नोट सीरीज़ के चुनिंदा फीचर्स की ओर इशारा मिला है। माइक्रोसाइट पर नए डिज़ाइन, प्रोसेसर और गेमिंग फीचर्स का ज़िक्र है। इसी तरह से कंपनी लेटेस्ट रेडमी नोट मॉडल में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का प्रमोशन कर रही है।

कैमरा सेटअप के अलावा टीज़र इमेज रेडमी नोट सीरीज़ के नए फोन में ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले दिए जाने की ओर इशारा करता है। हम फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9, Xiaomi, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
  2. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. बैंक, UPI और सोशल मीडिया... कुछ भी नहीं रहेगा सुरक्षित? एक्सपर्ट बोले - सेकंडों में तोड़ दूंगा Password
  4. पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज
  5. boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की स्मार्टवॉच Sailor Nav, माता-पिता कर पाएंगे लोकेशन ट्रैक, सुरक्षा होगी हाथ में
  6. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  7. Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा
  8. छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
  9. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  10. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »