जीएसटी का असर, असूस ज़ेनफोन 3 और ज़ेनफोन 3 मैक्स वेरिएंट की कीमतें भारत में हुईं कम

असूस उन चुनिंदा स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में से एक बन गई है जिसने जीएसटी के तुरंत बाद अपने डिवाइस की कीमतें कम करने का ऐलान किया है। असूस के कुछ स्मार्टफोन की कीमतों में 3,000 रुपये तक की कटौती की गई है। असूस ने इन कीमतों की कटौती से जुड़ी कोई प्रेस रिलीज़ जारी नहीं की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2017 09:13 IST
ख़ास बातें
  • असूस के पांच स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है
  • असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) अब 16,999 रुपये में मिलेगा
  • ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) की कीमत कटौती के बाद 10,999 रुपये है
असूस उन चुनिंदा स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में से एक बन गई है जिसने जीएसटी के तुरंत बाद अपने डिवाइस की कीमतें कम करने का ऐलान किया है। असूस के कुछ स्मार्टफोन की कीमतों में 3,000 रुपये तक की कटौती की गई है। असूस ने इन कीमतों की कटौती से जुड़ी कोई प्रेस रिलीज़ जारी नहीं की है। लेकिन गैज़ेट्स 360 को पता चला है कि असूस के रिटेल साझेदारों को नई कीमतों की जानकारी दे दी गई है। इससे पहले ऐप्पल ने अपने सभी प्रोडक्ट की कीमतों में कटौती की थी।

आइये जानते हैं असूस के उन स्मार्टफोन के बारे में जो अभी कम कीमतों पर उपलब्ध हैं।

सबसे पहले बात असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) की जिसे अब 19,999 रुपये की जगह 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल भारत में 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। और कुछ दिनों पहले ही इसकी कीमत में कटौती की गई थी। असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) में 5.5 इंच डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इसके अलावा उसी समय ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) के दाम भी कम कर दिए गए। अब इस फोन को 2,000 रुपये और कम में खरीदा जा सकता है। 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन इससे पहले 17,999 रुपये में मिल रहा था और अब भारत में कटौती के बाद असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) की कीमत 15,999 रुपये होगी। स्मार्टफोन में एक 5.2 इचं डिस्प्ले, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 2650 एमएएच की बैटरी है।

सूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) स्मार्टफोन को भारत में 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन पहले हुई कटौती के बाद यह फोन 15,999 रुपये में उपलब्ध था। ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) स्मार्टफोन अब 14,999 रुपये में मिलेगा। इस स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम दिया गया है। इसके अलावा फोन में अपर्चर एफ/2.0 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 और 84 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लैस से लैस है। फोन में एक 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम व माली टी860 जीपीयू है। फोन 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन जीएसटी के बाद हुई कटौती के बाद यह स्मार्टफोन 12,999 रुपये में मिलेगा।

वहीं इसका थोड़ा कमतर वेरिएंट, असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) को भारत में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जो अब 10,999 रुपये में उपलब्ध है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great design and build quality
  • Good screen
  • 4K video recording support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Slightly overpriced for the overall package
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design and build quality
  • Vibrant display
  • Capable cameras
  • Long battery life
  • Good audio quality
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Fingerprint sensor can be iffy
  • Weak gaming performance
  • No Gorilla Glass
  • A bit expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Strong camera performance
  • Android 7.0 Nougat
  • Well built
  • Bad
  • Way too much software bloat
  • Average overall performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  3. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.