Google लाएगी सस्ता Pixel स्मार्टफोन, एंड्रॉयड गो पर चलेगा फोन: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि कंपनी इसी रेंज में बजट स्मार्टफोन ला सकती है।

Google लाएगी सस्ता Pixel स्मार्टफोन, एंड्रॉयड गो पर चलेगा फोन: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • दिग्गज टेक कंपनी Google अब लाने वाली सस्ता स्मार्टफोन
  • कंपनी पिक्सल रेंज में बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने पर कर रही है विचार
  • 'डिज़ाइर' कोडनाम के साथ गूगल पिक्सल का सस्ता स्मार्टफोन देखा गया
विज्ञापन
दिग्गज टेक कंपनी Google फिलहाल अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन रेंज Pixel बेचती है। अब एक रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि कंपनी इसी रेंज में बजट स्मार्टफोन ला सकती है। 'डिज़ाइर' कोडनाम के साथ गूगल पिक्सल का यह 'सस्ता स्मार्टफोन' देखा गया है। बता दें कि इस नाम से एचटीसी मिड-रेंज फोन लाती रही है। इसके अलावा गूगल ने हाल में एचटीसी की मोबाइल इंजीनियरिंग का बड़ा हिस्सा अपने साथ शामिल किया है। इसके दम पर कंपनी अपनी पिक्सल रेंज के स्मार्टफोन को और मज़बूत बनाएगी।

चीनी ब्लॉग Qooah के मुताबिक, गूगल की आगामी डिज़ायर मिड रेंज स्मार्टफोन सीरीज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 और 700 सीरीज़ के साथ आएगी। फ्लैगशिप पिक्सल फोन में स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त रिपोर्ट इशारा करती है कि आगामी पिक्सल हैंडसेट एंड्रॉयड गो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेंगे। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन का ऐलान किया था, जो 1 जीबी रैम वाले फोन में काम करेगा।

बता दें कि पिक्सल सीरीज़ से पहले कंपनी ने नेक्सस स्मार्टफोन की रेंज पेश की थी। अब मिड रेंज स्मार्टफोन लाकर टेक कंपनी गूगल की मंशा ऐप्पल और सैमसंग से मुकाबला करने की है।

ध्यान रहे, Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL ने दस्तक पिछले साल अक्टूबर में दी थी। दोनों वेरिएंट बेहतर कैमरे, सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस के दावे के साथ आए थे। हालांकि, गूगल ने 3.55 मिलीमीटर वाला हेडफोन जैक नहीं दिया। इसकी जगह यूएसबी टाइप-सी को चार्जिंग के साथ-साथ ऑडियो कनेक्टिविटी की सुविधा दे दी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel, Desire, HTC, Google, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  2. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  3. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  4. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  5. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  6. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  7. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  8. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  10. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »