• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google की Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को वियतनाम से भारत शिफ्ट करने की तैयारी

Google की Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को वियतनाम से भारत शिफ्ट करने की तैयारी

देश में Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने के बाद गूगल की योजना इनका अमेरिका में एक्सपोर्ट करने की है

Google की Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को वियतनाम से भारत शिफ्ट करने की तैयारी

पिछले वर्ष कंपनी ने Pixel 8 के साथ देश में अपने स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी

ख़ास बातें
  • देश में पहले से इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है
  • पिछले वर्ष कंपनी ने Pixel 8 के साथ भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी
  • Apple भी देश में आईफोन्स की असेंबलिंग को बढ़ा रही है
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को वियतनाम से भारत शिफ्ट किया जा सकता है। गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet इन स्मार्टफोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए अपने सप्लायर्स के साथ बातचीत कर रही है। देश में पहले से इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले दो एग्जिक्यूटिव्स के हवाले से बताया गया है कि इस महीने की शुरुआत में Alphabet ने Foxconn और एक अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर के साथ Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को देश में शिफ्ट करने के बारे में बातचीत की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने अपने सप्लायर्स से फिंगरप्रिंट स्कैनर, बैटरी और चार्जर जैसे कंपोनेंट्स का इम्पोर्ट करने के बजाय इनकी लोकल सोर्सिंग करने के लिए भी कहा है। 

भारत में प्रत्येक महीने गूगल के Pixel स्मार्टफोन्स की लगभग 45,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इन स्मार्टफोन्स में से अधिकतर की बिक्री देश में की जाती है। पिछले वर्ष कंपनी ने Pixel 8 के साथ देश में अपने स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल की Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को पहले से भारत में शिफ्ट करने की योजना थी। इस योजना में तेजी लाई जा रही है। देश में Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने के बाद गूगल की योजना इनका अमेरिका में एक्सपोर्ट करने की है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भी भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की तैयारी की है। हाल ही में एपल ने लाखों आईफोन्स को भारत से अमेरिका भेजा था। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने चीन से इम्पोर्ट पर 145 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाने की घोषणा की है। भारत पर यह टैरिफ 26 प्रतिशत और वियतनाम पर 46 प्रतिशत का है। 

बहुत से अन्य देशों पर भी अमेरिका ने टैरिफ लगाया है। हालांकि, चीन को छोड़कर अधिकतर देशों पर इस टैरिफ को तीन महीने के लिए टाल दिया गया है। भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने और एपल और गूगल जैसी कंपनियों को कम टैरिफ पर अपने स्मार्टफोन्स की अमेरिका में बिक्री करने में आसानी होगी। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन्स की कितनी संख्या में देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। 
  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »