50MP के साथ आएंगे Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro फोन! स्पेसिफिकेशन लीक

यूट्यूबर M. Brandon Lee (@thisistechtoday) के अनुसार Google Pixel 6 फोन की कीमत $849 ( लगभग 64,000 रुपये) और Google Pixel 6 Pro की कीमत $1,099 ( लगभग 82,900 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2021 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 6, Pixel 6 Pro में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल कैमरा
  • Pixel 6 Pro में मिल सकता है 4x optical zoom के साथ टेलीफोटो लेंस
  • अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया में पिक्सल 6 प्रो फोन 512 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro एक बार फिर 19 अक्टूबर लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक का हिस्सा बन गए हैं। इस बार दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी UK बेस्ड रिटेलर लिस्टिंग के जरिए सामने आए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन गूगल के लेटेस्ट Tensor चिप के साथ लैस देखे जा सकते हैं, जिसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप दी गई है। पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा, हालांकि 30 वॉट चार्जर अलग से बेचा जाएगा। टिप्सटर ने दोनों पिक्सल फोन के मैमोरी विकल्प के साथ आधिकारिक कलर ऑप्शन के नाम की जानकारी भी शेयर की है।

UK-बेस्ड रिटेलर Carphone Warehouse ने गलती से आगामी Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन के पेज को अपनी वेबसाइट पर लीक कर दिया था। हालांकि, अब इन पेज़ों को रिमूव कर दिया गया है, लेकिन जाने-माने टिप्सटर Evan Blass ने इन्हें रिमूव करने से पहले इनका स्क्रीनशॉट ले लिया था। इन पेज़ पर आगामी पिक्सल स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल जानकारी लिस्ट थी। आपको बता दें, यह दोनों ही स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने वाले हैं।
Advertisement
 
 

Google Pixel 6, Pixel 6 Pro specifications (expected)

रिटेलर वेबसाइट के लीक पेज के मुताबिक, पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो दोनों ही फोन Google के Tensor प्रोसेसर से लैस होंगे। एफिसिएंशी के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है, लेकिन कहा गया है कि यह Pixel 5 के स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर की तुलना में 80 प्रतिशत तेज होगा- जिसे Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ पेयर किया जाएगा। साथ ही दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो कि पुराने पिक्सल स्मार्टफोन की तुलना में 150 प्रतिशत ज्यादा लाइट कैप्चर करेगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा।

हालांकि, पिक्सल 6 प्रो फोन में कथित रूप से टेलीफोटो लेंस 4x ऑप्टिकल ज़ून के साथ मिलेगा, जिसे Super Res Zoom के साथ 20x तक बढ़ाया जा सकता है। फ्लैगशिप पिक्सल फोन में Magic Eraser भी फीचर किया जाएगा, जो कि आपकी फोटोग्राफी में से अनचाहे लोगों व चीज़ों को रिमूव करने में मदद करेगा।
Advertisement

पिक्सल 6 प्रो फोन में 6.7 इंच LTPO OLED डिस्प्ले के साथ कई रिफ्रेश रेट रेंज मिल सकती है, जो कि 10 हर्ट्ज़ से 120 हर्ट्ज़ तक होगा। वनीला पिक्सल 6 में कथित रूप से 6.4 इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन के साथ देखा जा सकता है, जिसमें डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग दी जाएगी। पेज के मुताबिक, दोनों ही फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, लेकिन पिक्सल 6 प्रो में 23 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जबकि पिक्सल 6 21 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।  

अन्य फीचर्स की बात करें जो पेज पर लिस्ट हुए हैं, वह है कि 6 प्रो फोन में 55 भाषा के अनुवाद क्षमता मौजूद है, वो भी बिना इंटरनेट से कनेक्ट किए। इसमें At a Glance फीचर भी मिलेगा, जो कि रेवेलेंट इनफोर्मेशन को डिस्प्ले करता है जिसमें आगामी इवेंट जैसे मीटिंग व फ्लाइट शेड्यूल आदि शामिल है। दोनों ही पिक्सल फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करेंगे और इसमें गूगल-एक्सल्यूसिव फीचर्स मिलेंगे।  
Advertisement

यूट्यूबर M. Brandon Lee (@thisistechtoday) के अनुसार, पिक्सल 6 प्रो फोन में ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका में 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement
 

Google Pixel 6, Pixel 6 Pro price (expected)

Lee ने यह भी जानकारी दी है कि पिक्सल 6 फोन की कीमत $849 ( लगभग 64,000 रुपये) और पिक्सल 6 प्रो की कीमत $1,099 ( लगभग 82,900 रुपये) होगी। उन्होंने यह भी जानकारी साझा की है कि पिक्सल 6 फोन में Kinda Coral, Sorta Seafoam और Story Black कलर ऑप्शन मिलेंगे। पिक्सल 6 प्रो फोन को लेकर कहा गया है कि यह Cloudy White, Sorta Sunny और Stormy Black कलर ऑप्शन में आएगा। Lee ने यह भी उल्लेख किया है कि Pixel Stand 2 wireless charger की कीमत $79 (लगभग 6,000 रुपये) होगी। 
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

गूगल टेंसर G6

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4614 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

11.1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5003 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.